फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two crooks looted a bag full of cash from cash agency cashier by putting chilli in his eye

कानपुर: आंख में मिर्ची डालकर गैस एजेंसी के कैशियर रुपयों से भरा बैग लूट ले गए दो बदमाश

Fri, 30 Apr 2021 09:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 30 Apr 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Two crooks looted a bag full of cash from cash agency cashier by putting chilli in his eye
लाल मिर्च - फोटो : pixabay
कानपुर के कर्नलगंज में बाइक सवार बदमाशों ने नौबस्ता के हनुमंत विहार निवासी श्याम जी शुक्ला की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बैग में एक लाख 25 हजार 580 रुपये थे। श्याम जी लाजपत नगर की श्री भागवत इंडेन गैस एजेंसी में कैशियर हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर को डिलीवरी करने वालों से कैश लेने के बाद वाहनों में सिलिंडर लोड करा रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की अपाचे बाइक से आए दो बदमाशों ने उनकी आंख में पाउडर डालकर बैग लूट लिया और लाल इमली की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे कर्नलगंज थाना प्रभारी प्रभुकांत ने पूछताछ की। बताया कि पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बदमाश कैद हुए हैं। हुलिये के आधार पर कर्नलगंज व बेकनगंज क्षेत्र के कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed