फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur: two assistant manager of upsida suspended for making false report

kanpur: गलत रिपोर्ट लगाने के आरोप में यूपीसीडा के दो सहायक प्रबंधक निलंबित, पढ़ें पूरी खबर

Tue, 28 Jun 2022 11:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Jun 2022 11:11 AM IST
विज्ञापन
kanpur: two assistant manager of upsida suspended for making false report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र की जिस फैक्टरी का ब्वायलर फटने से 13 लोगों की मौत हुई थी, उस फैक्टरी के बारे में गलत रिपोर्ट लगाने के आरोप में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के सहायक प्रबंधक धीरज मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा वाराणसी के सहायक प्रबंधक सिविल बजरंग प्रसाद मौर्य को भी गलत रिपोर्ट लगाने पर निलंबित किया गया है। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी के आदेश पर दोनों को मुख्यालय लखनपुर (कानपुर) संबद्ध किया गया है। आठ जून को धौलाना में एक फैक्टरी में ब्वॉयलर फटने से 13 लोगों की मौत हो गई थी और 21 झुलस गए थे।
विज्ञापन


शासन स्तर से हुई जांच में पाया गया था कि फैक्टरी ने अनुमति इलेक्ट्रानिक सामान बनाने की ली थी, लेकिन प्लास्टिक की बंदूकें बनती थीं। इसके अलावा बंदूक के लिए पटाखे भी तैयार होते थे। इसमें हल्के विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाता था। इस वजह से ही आग भड़क गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्टरी की फर्जी जांच रिपोर्ट सहायक प्रबंधक धीरज मिश्रा ने लगाई थी। इसके चलते उन पर कार्रवाई की गई। वहीं वाराणसी औद्योगिक क्षेत्र में संचालित फैक्टरी (मेसर्स नेचर फ्रेश इंटरप्राइजेज लिमिटेड) बंद दिखाने व उत्पादन नहीं होने की गलत रिपोर्ट लगाने के आरोप में बजरंग प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की गई। सीईओ मयूर महेश्वरी ने बताया कि दोनों को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed