{"_id":"66b072ecca25283df00efa52","slug":"kanpur-two-alleged-journalists-arrested-for-demanding-extortion-from-a-spa-center-owner-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: स्पा सेंटर मालिक से रंगदारी मांगने में दो कथित पत्रकार गिरफ्तार, पीड़ित महिला की तहरीर पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: स्पा सेंटर मालिक से रंगदारी मांगने में दो कथित पत्रकार गिरफ्तार, पीड़ित महिला की तहरीर पर हुई कार्रवाई
Mon, 05 Aug 2024 12:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:12 PM IST
सार
Kanpur News: पुलिस ने दो कथित पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर स्पा सेंटर मालिक से रंगदारी मांगने का आरोप है। हरबंशमोहाल थाने में पीड़ित महिला की तहरीर पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में कथित पत्रकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के घंटाघर में स्पा सेंटर मालिक से रंगदारी मांगने के आरोप में दो कथित पत्रकारों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी इलाके की कई दुकानों से वसूली करते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। चकेरी के गिरजानगर में रहने वाली जिया मलिक ने बताया कि एक्सप्रेस रोड स्थित एक होटल की तीसरी मंजिल पर वह बॉडी मसाज सेंटर चलाती हैं।
आरोप है कि दो अगस्त की रात करीब 8:00 बजे खुद को पत्रकार बताने वाले शुभम और नितिन सिंह होटल आए। आरोपियों ने उन्हें नीचे बुलाया और पांच हजार रुपये व बीयर की आठ बोतलें मांगी। वजह पूछने पर आरोपियों ने बताया कि वे पत्रकार हैं। इलाके में ऐसा काम करने वाले सभी महीना देते हैं। धमकी से डरकर जिया ने एक हजार रुपये दिए। आरोप है कि दोनों ने नीचे राहुल नामक व्यक्ति को रुपये वापस कर दिए और 10 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित महिला ने हरबंशमोहाल पुलिस से शिकायत की। एसीपी कलक्टरगंज मोहसिन खान ने बताया जिया मलिक की तहरीर पर वसूली व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।