{"_id":"69c02753353d912d7f049951","slug":"kanpur-trucks-and-dcms-stuck-on-excavated-roads-in-barasirohi-and-kakadev-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बारासिरोही, काकादेव में खुदी सड़कों पर फंसे ट्रक और डीसीएम, क्रेन से निकलवाए गए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बारासिरोही, काकादेव में खुदी सड़कों पर फंसे ट्रक और डीसीएम, क्रेन से निकलवाए गए वाहन
Sun, 22 Mar 2026 11:07 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
बारासिरोही रोड में फंसा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
बारासिरोही और काकादेव में पाइपलाइन व सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कें मिट्टी डालकर छोड़ दी गईं। इन खुदी सड़कों पर ट्रक और डीसीएम के पहिए फंस गए। वाहनों के तिरछे होने और पलटने की आशंका देख चालक व हेल्पर कूदकर भागे। बाद में क्रेन मंगाकर फंसे वाहन निकलवाए गए। इससे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
बारासिरोही में सितंबर 2025 में पाइपलाइन बिछाई गई थी पर ठेकेदार ने सड़क नहीं बनाई। पीडब्ल्यूडी अब मुख्य सड़क बना रहा है पर उसका काम भी सुस्त है। क्षेत्रीय पार्षद ज्योति पासवान के पति दिनेश ने बताया कि कई बार फोन करने के बावजूद कोई अभियंता मौके पर नहीं आया। उन्होंने जिलाधिकारी से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
काकादेव में देवकी चौराहे से छपरा पुलिया रोड में फंसी डीसीएम
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह, काकादेव में देवकी चौराहे से छपेड़ा पुलिया सड़क पर 21 मार्च को देर रात एक डीसीएम फंसी गई थी। दिसंबर 2025 में जलकल विभाग ने सीवर लाइन बिछाई थी पर सड़क अभी तक नहीं बनवाई। इलाकाई लोगों ने बताया कि इस ऊबड़-खाबड़ सड़क पर आए दिन वाहन फंसते हैं। कई दोपहिया वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। मोहल्ले के दो लोगों के हाथों में हड्डी टूटने की घटना हुई है।