फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Truck loaded with cattle hit ACP Chakeri's car, caught

Kanpur: मवेशी लदे ट्रक ने एसीपी चकेरी की गाड़ी को मारी टक्कर, पकड़ा गया

Wed, 19 Feb 2025 10:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Feb 2025 10:31 PM IST
सार

तड़के पांच बजे सादे कपड़ों में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर चेकिंग कर रहे एसीपी चकेरी की कार में मवेशी लदे वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर भाग रहे वाहन को रामादेवी चौराहे पर दबोच लिया गया। 

विज्ञापन
Kanpur: Truck loaded with cattle hit ACP Chakeri's car, caught
मवेशी लदे ट्रक पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार तड़के मवेशी लदे वाहन ने रोकने की कोशिश कर रहे एसीपी चकेरी सुमित सुधाकर रामटेके की प्राइवेट कार में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भाग रहे वाहन को रामादेवी चौराहे पर दबोच लिया गया। इसके बाद एसीपी ने स्थानीय पुलिस के साथ अभियान चलाकर महाराजपुर में एक और चकेरी में जानवर लदे आठ वाहनों को 21 चालकों-परिचालकों के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


एसीपी चकेरी के पद पर तैनात प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी रामटेके बुधवार तड़के करीब चार बजे सिविल ड्रेस में निजी कार से महाराजपुर पहुंचे। करीब पांच बजे मवेशी लदे ट्रक को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक ने गाड़ी भगानी शुरू कर दी। एसीपी ने बताया कि उन्होंने कार ट्रक के आगे लगाकर रोकने प्रयास किया तो चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। कार पलटने से बच गई। हालांकि उन्होंने पीछा जारी रखा और रामादेवी चौराहे पर अतिरिक्त फोर्स की मदद से ट्रक को रोक लिया। इसके बाद एसीपी के निर्देश पर रामादेवी चौराहे और महाराजपुर में अभियान चलाकर पुलिस ने आठ मवेशी लदे वाहनों को पकड़ा। एसीपी ने बताया कि वाहनों में करीब चार सौ मवेशी थे। वाहनों में सवार करीब 25 से 30 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसीपी ने बताया कि आरोपी चालक मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, कटनी, कौशांबी समेत अन्य जगहों से मवेशी लादकर उन्नाव जा रहे थे। बताया कि पकड़े गए चालकों व परिचालकों से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मवेशियों को गौशाला में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

Kanpur: Truck loaded with cattle hit ACP Chakeri's car, caught
मवेशी लदे ट्रक पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला
पीआरवी सिपाहियों को रुपये लेते पकड़ा
पशु लदे वाहनों की चेकिंग के दौरान ही एसीपी रामटेके को दो पीआरवी हाईवे पर खड़ी दिखीं। इनमें सवार पुलिस कर्मी मवेशी लदे वाहनों से रुपये वसूल रहे थे। इस पर उन्होंने दोनों पीआरवी के सिपाहियों को तलब किया। पुलिस कर्मियों से पूछताछ करने के बाद वह गाड़ियों को पकड़ने के लिए निकल गए। एसीपी ने बताया कि रुपये लेने दोषी तीन सिपाहियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed