फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur triumphed in the divisional school badminton and table tennis competitions.

Kanpur News: मंडलीय स्कूल बैडमिंटन और टेबल टेनिस में कानपुर में बाजी मारी

Thu, 13 Aug 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Kanpur triumphed in the divisional school badminton and table tennis competitions.
कानपुर। मंडल स्तरीय स्कूल बैडमिंटन और टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर दोनों प्रतियोगिताओं के अलग अलग वर्गों का खिताब हासिल किया। यह मुकाबले बीएनएसडी इंटर कॉलेज में हुए।
विज्ञापन

बैडमिंटन के बालक अंडर-14 वर्ग में कानपुर ने पहला और फर्रुखाबाद ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में कानपुर और फर्रुखाबाद क्रमश पहले और दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 में कानपुर ने प्रथम और इटावा ने द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। बालिका अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों वर्गों में भी कानपुर ने पहला स्थान जीता। अंडर-17 और अंडर-19 में फर्रुखाबाद की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

टेबल टेनिस के बालक अंडर-14 वर्ग में कानपुर प्रथम रहा। अंडर-17 में औरैया की टीम पहले और कानपुर देहात की दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 में फर्रुखाबाद ने पहला और औरैया ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका अंडर-14 में कानपुर ने पहला और फर्रुखाबाद ने दूसरा स्थान जीता। अंडर-17 में कानपुर प्रथम और फर्रुखाबाद द्वितीय नंबर पर रहा। अंडर-19 में औरैया ने पहला और कानपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। उद्घाटन कानपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश पाठक, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनुराग मिश्र, मणिशंकर तिवारी, जिला क्रीड़ा सचिव सत्यप्रकाश तिवारी, आयोजन सचिव भानुप्रताप सिंह, हरिकिशन, डॉ. अजीत सिंह, विकास दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed