फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Tree Topples During JCB Excavation; Seven Poles Brought Down in the Aftermath; One Dead

Kanpur: जेसीबी से खोदाई में गिरा पेड़, चपेट से सात खंभे धराशायी, एक की मौत

Mon, 16 Mar 2026 08:57 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 16 Mar 2026 08:57 PM IST
सार

खंभे के नीचे दबकर केस्को सबस्टेशन के बाहर दुकान खोले नाई की जान गई। तीन दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। 

विज्ञापन
Kanpur: Tree Topples During JCB Excavation; Seven Poles Brought Down in the Aftermath; One Dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रतनलालनगर में सोमवार दोपहर बेसमेंट की जेसीबी से खोदाई के दौरान पास में खड़ा एक पेड़ उखड़कर बिजली के तारों पर जा गिरा। इससे बिजली के सात खंभे धराशायी हो गए। दो खंभों के नीचे दबकर केस्को सबस्टेशन के बाहर दुकान खोले नाई की मौत हो गई। हादसे के बाद जेसीबी चालक मौके से भाग निकला। हादसे में स्कूटी समेत तीन दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


रतनलालनगर केस्को सबस्टेशन के पास लाजपतनगर स्थित गांधी टायर्स के संचालक का करीब 400 वर्गगज का प्लाॅट है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार करीब आठ दिन से प्लाॅट में जेसीबी मशीन से बेसमेंट खोदाई का कार्य कराया जा रहा है। सोमवार दोपहर खोदाई के दौरान प्लाॅट में खड़ा एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर बिजली के तारों पर जा गिरा। पेड़ की जड़ों के उखड़ने से पास में पंचर की दुकान खोले सुनील कुमार की कंप्रेशर मशीन भी उछलकर प्लाॅट में जा गिरी। वहीं, तारों पर भारी-भरकम पेड़ गिरने से हुए तनाव के कारण एक-एक कर सात बिजली के खंभे टूट गए।
विज्ञापन


दो खंभे बर्रा चार निवासी नाई रियाज अहमद (40) की टट्टर से बनी दुकान के ऊपर जा गिरे। इसके नीचे दबकर रियाज गंभीर रूप से घायल हो गए। पास में ही बैठा बर्रा चार निवासी धीरू बाल-बाल बच गया। रियाज को हैलट ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, खंभे की चपेट में आने से बर्रा तीन निवासी रविशंकर पांडेय की बाइक, रियाज की बाइक व एक अन्य स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। रविशंकर मीटर के आवेदन के लिए केस्को सबस्टेशन आए थे। सबस्टेशन से फोटो कॉपी कराने के लिए जा रहे थे इस दौरान हादसा हो गया। घटना के तुरंत बाद पंचर की दुकान पर बैठे प्लाट मालिक और जेसीबी विष्णु मौके से भाग निकले। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मृतक रियाज के परिजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे थे। हालांकि, बाद में उनकी सहमति पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्लाॅट मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस्को पीआरओ देवेंद्र वर्मा ने बताया कि सात खंभे टूटने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसकी मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed