फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Tree Falls on VIP Road, Traffic Diversion Implemented; Check Alternate Routes

Kanpur: टेफ्को तिराहा पर पेड़ गिरने से VIP रोड ब्लॉक, ट्रैफिक पुलिस ने लागू किया डायवर्जन; देखें नए रूट

Fri, 14 Aug 2026 12:38 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 14 Aug 2026 12:38 PM IST
सार

Kanpur News: वीआईपी रोड स्थित टेफ्को तिराहा पर पेड़ गिरने के कारण यातायात पुलिस ने तत्काल प्रभाव से रूट डायवर्जन लागू किया है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
Kanpur: Tree Falls on VIP Road, Traffic Diversion Implemented; Check Alternate Routes
पेड़ गिरने के बाद यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया - फोटो : amar ujala

विस्तार

वीआईपी रोड स्थित टेफ्को तिराहा पर अचानक एक पेड़ गिर जाने के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़क पर पेड़ गिर जाने से रास्ते में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई, जिसके बाद यातायात पुलिस ने सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन
Trending Videos

यह रहेगा नया रूट डायवर्जन प्लान:

  • ग्रीनपार्क चौराहा से आने वाले वाहन: ग्रीनपार्क चौराहा से वीआईपी रोड की ओर जाने वाले वाहन अब मर्चेंट चैंबर तिराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को मर्चेंट चैंबर तिराहा से बाएं मोड़कर लाल इमली चौराहा और चुन्नीगंज होते हुए उनके गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है।

  • कंपनी बाग चौराहा से आने वाले वाहन: इसी तरह कंपनी बाग चौराहा से ग्रीनपार्क चौराहा की ओर जाने वाले वाहन अब रेवश्री चौराहा से आगे नहीं बढ़ सकेंगे। इन वाहनों को रेवश्री चौराहा से दाहिने मोड़कर मकराबर्टगंज और चुन्नीगंज के रास्ते आगे रवाना किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर जारी, एंबुलेंस को प्राथमिकता देने की अपील

यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने और पुलिसकर्मियों का सहयोग करने की अपील की है। यातायात से जुड़ी किसी भी असुविधा या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9305104340 और ग्रीन कॉरिडोर सेल के नंबर 9454402413 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही पुलिस ने अपील की है कि आपातकालीन स्थिति में सड़क से गुजर रही एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तत्काल रास्ता दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed