फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur tree branch fell on children studying outside dilapidated school two injured proposal is still pending

Kanpur: जर्जर स्कूल के बाहर पढ़ रहे बच्चों पर गिरी पेड़ की डाल, दो घायल…बीईओ बोले- अब तक लंबित है प्रस्ताव

Sat, 02 Aug 2025 12:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Aug 2025 12:14 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर के उस्मानपुर में जर्जर स्कूल भवन के बाहर पढ़ रहे दो बच्चों पर महुआ के पेड़ की डाल गिर गई, जिससे वे घायल हो गए। स्कूल की खराब हालत की शिकायतें 2022 से हो रही थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

विज्ञापन
Kanpur tree branch fell on children studying outside dilapidated school two injured proposal is still pending
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के उस्मानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर होने के कारण बाहर बैठकर पढ़ाई कर रहे बच्चों पर महुआ के पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इस हादसे में दो बच्चे घायल हो गए, जिन्हें खंड शिक्षाधिकारी राजेंद्र कुशवाहा ने सीएचसी में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

यह घटना तब हुई जब कक्षा पांच के छात्र रवि और कन्हैया स्कूल के बाहर पढ़ाई कर रहे थे। पेड़ की डाल गिरने से दोनों घायल हो गए। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि स्कूल भवन जर्जर होने की लिखित सूचना 2022 में पूर्व खंड शिक्षाधिकारी द्वारा और 2023 में उनके द्वारा दी जा चुकी है।

विज्ञापन

Kanpur tree branch fell on children studying outside dilapidated school two injured proposal is still pending
घटनास्थल पर जांच करते एसडीएम और अन्य अधिकारी - फोटो : amar ujala

अभी तक लंबित है प्रस्ताव
हालांकि, अभी तक कोई भी समाधान नहीं निकल सका है।  उन्होंने यह भी बताया कि 50 से कम बच्चों वाले इस स्कूल को जर्जर भवन के चलते मया का पुरवा के स्कूल में विलय के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया था, जो अभी तक लंबित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed