फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Travel to Prayagraj will become expensive from July

Kanpur: जुलाई से महंगा हो जाएगा प्रयागराज का सफर, राष्ट्रीय मार्ग का चौड़ीकरण पूरा, बढ़ सकता टोल टैक्स

Sat, 10 Jun 2023 08:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Jun 2023 08:02 PM IST
सार

एनएचएआई ने चकेरी से प्रयागराज की तरफ कोखराज तक 145 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-2 (एनएच-2) का चौड़ीकरण कराया है। बाताय जा रहा है कि कानपुर से प्रयागराज का सफर 1 जुलाई से महंगा हो जाएगा। 

विज्ञापन
Kanpur: Travel to Prayagraj will become expensive from July
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

कानपुर से प्रयागराज का सफर एक जुलाई से महंगा हो जाएगा। छह लेन के इस राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण पूरा हो गया है। नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इस रूट में टोल टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भेज दिया है।

एनएचएआई ने चकेरी से प्रयागराज की तरफ कोखराज तक 145 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-2 (एनएच-2) का चौड़ीकरण कराया है। इसे चार लेन से छह लेन करने में 2100 करोड़ रुपये खर्च हुए है। निर्माण की वजह से चार साल से इस रूट में टोलटैक्स नहीं बढ़ा था। मार्च में यह निर्माण पूरा न होने के कारण बीते एक अप्रैल से भी मंत्रालय ने इस रूट में टोलटैक्स बढ़ाने से इन्कार कर दिया था। तब से इस रूट के दोनों टोल प्लाजा में पूर्व निर्धारित टोल टैक्स ही लिया जा रहा है।

विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक अमन रोहिल्ला ने बताया कि अब एक जुलाई से इस रूट में टोल टैक्स बढ़ाया जाएगा। इसके लिए मंत्रालय को पुन: प्रस्ताव भेजा गया है, वहां से जो दर निर्धारित की जाएगी, उसी आधार पर टोल टैक्स लिया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed