फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Trains to Purvanchal and Bihar are overcrowded ahead of the Chhath festival

Kanpur: घर जाने की होड़ में ट्रेनों में जद्दोजहद, छठ पर्व से पहले पूर्वांचल और बिहार की ट्रेनों में भारी भीड़

Thu, 23 Oct 2025 11:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Oct 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Trains to Purvanchal and Bihar are overcrowded ahead of the Chhath festival
ट्रेन में यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
छठ पर्व पर घर जाने के लिए बिहार और पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में मारामारी है। दिल्ली, मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की लोगों को जगह नहीं मिल रही है। गुरुवार को सेंट्रल स्टेशन से होकर बिहार व पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनें खचाखच भरी रहीं। लोग गेट पर लटक कर और शौचालय में खड़े होकर सफर करते दिखे।
विज्ञापन


दो दिन बाद छठ पर्व है। परिवार के साथ पर्व मनाने के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों में घर जाने की होड़ मची हुई है लेकिन ट्रेनों में उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। तीन माह पहले से ही पूर्वांचल, बिहार रूट पर जाने और दिल्ली, मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनों में नो-रूम दिखाने लगा था।
विज्ञापन

Kanpur: Trains to Purvanchal and Bihar are overcrowded ahead of the Chhath festival
ट्रेन में यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को प्लेटफॉर्म नंबर छह, सात और चार, पांच पर पहुंचीं वैशाली एक्सप्रेस, विक्रमशिला, सीमांचल, पूर्वा, महानंदा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, कालका और जोगबनी ट्रेनों के स्लीपर और जनरल कोच में खड़े होने तक की जगह नहीं थी। यही हाल गोरखपुर-पनवेल, बिहार संपर्क क्रांति, बरौनी-ग्वालियर समेत अन्य स्पेशल ट्रेनों का था। जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे कर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में दिन भर जूझते रहे।

 
विज्ञापन

Kanpur: Trains to Purvanchal and Bihar are overcrowded ahead of the Chhath festival
ट्रेन में यात्रियों की भीड़
दिल्ली से आने वाली बसों में भीड़
छठ पर्व पर घर जाने के लिए लोग बसों में सफर करने से कतरा रहे हैं। सिर्फ आसपास के जिलों को जाने वाली बसों में ही यात्रियों की भीड़ है। गोरखपुर, प्रयागराज, दिल्ली जाने वाली बसों में नियमित यात्री ही जा रहे हैं लेकिन दिल्ली से आने वाली बसों में भीड़ है।
विज्ञापन

Kanpur: Trains to Purvanchal and Bihar are overcrowded ahead of the Chhath festival
यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
झकरकटी बस अड्डा के एआरएम पंकज कुमार ने बताया कि लखनऊ, झांसी, रायबरेली, हरदोई जैसे रूटों पर ही यात्री जा रहे हैं। अतिरिक्त बसें लगाने के साथ ही रिजर्व में भी खड़ी की गई हैं। मांग वाले रूटों पर रिजर्व बसों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed