फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Train trips between Kanpur and Guwahati increased for the festive season

कानपुर: त्योहारों पर कानपुर से गुवाहाटी के बीच ट्रेन के फेरे बढ़ाए, मुंबई की स्पेशल ट्रेन भी नवंबर तक चलेगी

Tue, 01 Sep 2026 05:41 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 01 Sep 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Train trips between Kanpur and Guwahati increased for the festive season
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगामी त्योहारों और शीतकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कई साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के फेरे बनाए। इनमें कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन शामिल है। उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04127 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी प्रत्येक गुरुवार को 10 सितंबर से 10 दिसंबर 2026 तक चलेगी। इसके 14 अतिरिक्त फेरे होंगे।

विज्ञापन


वापसी में 04128 गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल प्रत्येक शुक्रवार को 11 सितंबर से 11 दिसंबर तक संचालित होगी। इसके भी 14 अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा 09185/09186 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल विशेष के फेरे सितंबर, अक्तूबर और नवंबर में प्रत्येक रविवार और सोमवार को बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं 09189/09190 मुंबई सेंट्रल-कटिहार-मुंबई सेंट्रल विशेष के भी अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, लखनऊ स्टेशन पर आरएलडीए ब्लॉक के कारण मुंबई-कटिहार विशेष का लखनऊ में ठहराव नहीं होगा। ट्रेन ऐशबाग होकर चलेगी। वहीं अगसौद यार्ड रिमॉडलिंग के कारण इस ट्रेन के चार-चार फेरे रद्द रहेंगे। रेल प्रशासन ने प्रतापनगर-मऊ, सूरत-छपरा और उधना-मालदा टाउन विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि भी बढ़ाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed