Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Train Accident, Now Jammu Mail had a narrow escape, the nut-bolt of the shocker had come out

Kanpur Train Accident: अब जम्मू मेल बाल-बाल बची, निकल गया था शॉकर का नट-बोल्ट, मरम्मत कर किया रवाना

Sun, 22 Sep 2024 02:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Sep 2024 02:02 PM IST
सार

Kanpur News: दिल्ली-हावड़ा रूट पर जम्मू मेल हादसे का शिकार होते-होते बची है। दरअसल, ट्रेन की एक बोगी के शॉकर के नट-बोल्ट निकले हुए थे। रेलवे के इंजीनियर्स के द्वारा मरम्मत कर ट्रेन को रवाना किया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Train Accident, Now Jammu Mail had a narrow escape, the nut-bolt of the shocker had come out
,kanpur train accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में रविवार सुबह प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर सिलेंडर रखकर ट्रेन को पलटने की साजिश की गई है। इस घटना की पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ के द्वारा जांच चल ही रही थी कि इस बीच दिल्ली-हावड़ा रूट पर जम्मू मेल दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जम्मू मेल कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी। इस बीच प्रेमपुर स्टेशन के पास ही अचानक एक बोगी के पहिए में लगे शॉकर का नट-बोल्ट खुल गया। हालांकि, ट्रैक की निगरानी कर रहे प्वाइंट मैन की नजर पड़ गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


प्वॉइंट मैन के द्वारा तुरंत ही अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे रेलवे के इंजीनियर ने जांच की। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू हुआ और लगभग आधे घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान वंदे भारत समेत कई ट्रेनों को रोका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed