{"_id":"66efd5fa3fe45155e107ff2b","slug":"kanpur-train-accident-now-jammu-mail-had-a-narrow-escape-the-nut-bolt-of-the-shocker-had-come-out-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Train Accident: अब जम्मू मेल बाल-बाल बची, निकल गया था शॉकर का नट-बोल्ट, मरम्मत कर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Train Accident: अब जम्मू मेल बाल-बाल बची, निकल गया था शॉकर का नट-बोल्ट, मरम्मत कर किया रवाना
Sun, 22 Sep 2024 02:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:02 PM IST
सार
Kanpur News: दिल्ली-हावड़ा रूट पर जम्मू मेल हादसे का शिकार होते-होते बची है। दरअसल, ट्रेन की एक बोगी के शॉकर के नट-बोल्ट निकले हुए थे। रेलवे के इंजीनियर्स के द्वारा मरम्मत कर ट्रेन को रवाना किया गया है।
विज्ञापन
,kanpur train accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में रविवार सुबह प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर सिलेंडर रखकर ट्रेन को पलटने की साजिश की गई है। इस घटना की पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ के द्वारा जांच चल ही रही थी कि इस बीच दिल्ली-हावड़ा रूट पर जम्मू मेल दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जम्मू मेल कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी। इस बीच प्रेमपुर स्टेशन के पास ही अचानक एक बोगी के पहिए में लगे शॉकर का नट-बोल्ट खुल गया। हालांकि, ट्रैक की निगरानी कर रहे प्वाइंट मैन की नजर पड़ गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
प्वॉइंट मैन के द्वारा तुरंत ही अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे रेलवे के इंजीनियर ने जांच की। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू हुआ और लगभग आधे घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान वंदे भारत समेत कई ट्रेनों को रोका गया।
विज्ञापन
