फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Traffic will be diverted in the city due to the Chief Minister's program

Kanpur: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शहर में बदला रहेगा यातायात, ट्रैफिक डायवर्जन की ये खबर जरूर पढ़ लें

Sat, 22 Mar 2025 09:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Mar 2025 09:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर शहर का यातायात सुबह आठ बजे से बदला रहेगा। कार्यक्रम के समाप्त होने तक व्यवस्था लागू रहेगी।

विज्ञापन
Kanpur: Traffic will be diverted in the city due to the Chief Minister's program
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर आगमन और कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रूप से लागू रहेगी।
विज्ञापन


- चुन्नीगंज शनिदेव मंदिर व ग्वालटोली से आने वाले वाहन चुन्नीगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मकरावटगंज होते हुए छह बंगलिया चौराहा से गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

- छह बगलिया चौराहे व राजीव पेट्रोल पंप की तरफ से आने वाले वाहन चुन्नीगंज चौराहा, भैरव घाट की ओर की नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बृजेंद्र स्वरूप पार्क होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बकरमंडी ढाल, ईदगाह की तरफ से आने वाले वाहन चुन्नीगंज चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन ऊंची सड़क या बजरिया चौराहा होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
- परेड चौराहा, बड़ा चौराहा, एमजी कॉलेज की तरफ से आने वाले वाहन चुन्नीगंज चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन सद्भावना चौराहे होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
- साइकिल मार्केट तिराहा, सद्भावना चौराहा की तरफ से आने वाले वाहन लालइमली चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन साइकिल मार्केट तिराहा से बाएं मुड़कर गंतव्य को जाएंगे।

वीआईपी पार्किंग
चुन्नीगंज बस अड्डा पार्किंग (कन्वेंशन सेंटर कार्यक्रम के लिए)।
जीआईसी ग्राउंड पार्किंग (चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन कार्यक्रम के लिए)।

बिठूर कार्यक्रम के दाैरान बदला रहेगा यातायात
- कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली बसों को छोड़कर उन्नाव की तरफ से बिठूर आने वाले भारी वाहन बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे भारी वाहन गंगा बैराज, यश कोठारी, मंधना होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
- कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली बसों को छोड़कर चौबेपुर से भारी वाहन बिठूर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे भारी वाहन मंधना, यश कोठारी, गंगा बैराज होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
- कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली बसों को छोड़कर यश कोठारी से भारी वाहन चुंगी चौराहा होते हुए बिठूर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे भारी वाहन मंधना या गंगा बैराज होते हुए गंतव्य की तरफ जा सकेंगे।
- कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली बसों को छोड़कर भारी वाहन मंधना से ब्लू वर्ल्ड, चुंगी चौराहा होते हुए बिठूर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे भारी वाहन यश कोठारी, गंगा बैराज, होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
- चुंगी चौराहा से शनिदेव चौराहा के मध्य वन-वे व्यवस्था रहेगी। चुंगी चौराहा से शनिदेव चौराहा की तरफ वाहन जा सकेंगे, लेकिन शनिदेव चौराहा से चुंगी चौराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।

 

यहां पर है पार्किंग स्थल
- चुंगी चौराहा से मंधना रोड पर बाईं ओर ओपन जिम पार्किंग व रोड के दोनों तरफ पार्किंग।
- गुरुकुल आश्रम मंधना रोड के बराबर में बस पार्किंग।
- मंगलम पार्टी लॉन (थाना बिठूर के सामने वाली गली में) कार पार्किंग।
- नानाराव पार्क के पहले बाएं विनायक स्वीट्स के बराबर में। (वीआईपी/जनप्रतिनिधियों के वाहनों की पार्किंग)।
- कार्यक्रम स्थल नानाराव पार्क के आगे बाईं ओर (पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग)।
- नानाराव स्मारक पार्क के मुख्य द्वार के सामने (मीडिया पार्किंग)।
- नाना राव पार्क के सामने वाली गली में (कच्चा घाट गोदारा घाट) (अन्य गणमान्य व्यक्तियों की पार्किंग)।
- शनिदेव चौराहा (बस पार्किंग)।
- शताब्दी विहार उन्नाव रोड (बस/कार पार्किंग)।
- जानकी चढ्या मैदान (कार पार्किंग)।
- रामघाट से ब्रह्मावर्त पाट के तरफ बाईं ओर प्रेमशंकर दीक्षित के खाली प्लाट में पार्किंग (पुलिस/सामान्य पार्किंग)।
- एसबीआई तिराहा से दाहिने गंगा घाट की तरफ खाली मैदान (सामान्य पार्किंग)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed