{"_id":"6a8d3eae09383037e60c4bee","slug":"kanpur-traffic-diversions-for-barawafat-procession-traffic-police-issue-route-plan-check-alternative-routes-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बारावफात जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, यातायात पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, देखें वैकल्पिक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बारावफात जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, यातायात पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, देखें वैकल्पिक मार्ग
Tue, 25 Aug 2026 12:35 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:35 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर में बारावफात जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे से जुलूस समाप्ति तक शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव रहेगा। पूर्वी और मध्य जोन के कई प्रमुख मार्गों, जैसे घंटाघर, मूलगंज, परेड, फूलबाग और जरीब चौकी के आसपास वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
बारावफात जुलूस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बारावफात जुलूस-ए-मोहम्मदी के चलते 26 अगस्त को शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव रहेगा। यातायात पुलिस ने जुलूस के मार्ग और उससे जुड़े इलाकों में दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक डायवर्जन का निर्णय लिया है। पूर्वी और मध्य जोन के कई प्रमुख चौराहों से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
घंटाघर चौराहे से मूलगंज की ओर वाहनों का प्रवेश बंद
- घंटाघर चौराहा से मूलगंज की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वाहन कोपरगंज या एक्सप्रेस रोड होकर गंतव्य तक जा सकेंगे। बड़ा चौराहा से कोतवाली की ओर जाने वाले वाहनों को उर्सला कट से यू-टर्न लेना होगा। उर्सला कट से परेड की ओर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- कोतवाली चौराहा से परेड की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे जबकि परेड चौराहा से सद्भावना चौराहा की ओर भी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
- एमजी कॉलेज की ओर से आने वाले वाहन म्योरमिल तिराहे से बाएं मुड़कर बड़ा चौराहा होते हुए आगे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलबाग, संगम लाल तिराहा और नयागंज इलाके में भी पाबंदी
- फूलबाग की ओर से आने वाले वाहन संगम लाल तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें बिरहाना रोड से निकाला जाएगा। नरौना चौराहा की ओर से फूलबाग आने वाले वाहनों को पनचक्की चौराहा और झाड़ीबाबा तिराहे से होकर भेजा जाएगा।
- कमला टावर से संगम लाल तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों को भी बिरहाना रोड से गुजरना होगा। बिरहाना रोड से होकर फूलबाग की ओर आने वाले वाहन नयागंज चौकी से आगे नहीं जा सकेंगे। मूलगंज चौराहा से नई सड़क होते हुए सद्भावना चौराहा की ओर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- मेघदूत तिराहा से आने वाले वाहन फूलबाग और पनचक्की चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहनों को चार्लिस चौराहा, किला तिराहा और झाड़ीबाबा तिराहा से होकर गंतव्य तक जाना होगा।
जरीब चौकी से नमक फैक्टरी तक रहेगा असर
- जरीब चौकी की ओर से आने वाले वाहन चंद्रिका देवी मंदिर से बाएं मुड़कर हलीम कॉलेज चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें डिप्टी पड़ाव होकर निकाला जाएगा। अफीम कोठी की ओर से आने वाले वाहन डिप्टी पड़ाव से आगे टुकनियापुरवा चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें सीसामऊ पी-रोड के रास्ते भेजा जाएगा।
- डिप्टी पड़ाव की ओर से आने वाले वाहनों को बांसमंडी तिराहे से लालता प्रसाद दरियावादी तिराहे की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें चाचा नेहरू मार्ग से आगे भेजा जाएगा। जरीब चौकी से आने वाले वाहन भन्नानापुरवा से अजमेरी चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे और डिप्टी पड़ाव होकर गंतव्य तक पहुंचेंगे।
- विजयनगर चौराहा और दादानगर से आने वाले मध्यम व भारी वाहन नमक फैक्टरी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें फजलगंज और जरीब चौकी के रास्ते भेजा जाएगा। मसवानपुर से कल्याणपुर जाने वाले मध्यम और भारी वाहनों को जीटी रोड से निकाला जाएगा। शारदानगर क्रॉसिंग से भी नमक फैक्टरी चौराहे की ओर मध्यम व भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उन्हें गोल चौराहे के रास्ते गंतव्य तक जाना होगा।