फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur-Traders-Meet-Rajnath-Singh-Jewellers-Security-Bhamashah-Statue

Kanpur: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले व्यापारी नेता, शस्त्र लाइसेंस व भामाशाह प्रतिमा की उठी मांग

Mon, 03 Aug 2026 01:34 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 03 Aug 2026 01:34 PM IST
सार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, कानपुर नगर के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर व्यापारी हित और जनहित से जुड़ी दो प्रमुख मांगें उठाईं। इस दौरान उन्होंने ज्वैलर्स की सुरक्षा और शहर में दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थापित कराने का आग्रह किया।

विज्ञापन
Kanpur-Traders-Meet-Rajnath-Singh-Jewellers-Security-Bhamashah-Statue
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले व्यापारी नेता - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, कानपुर नगर के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने रक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों की सुरक्षा और जनहित से जुड़ी दो प्रमुख मांगें उनके समक्ष रखीं।

विज्ञापन

ज्वैलर्स और व्यापारियों के लिए आसान हो शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया

सौंपे गए पहले प्रार्थना पत्र में जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने प्रदेश के पात्र ज्वैलर्स और व्यापारियों के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्वैलर्स प्रतिदिन करोड़ों रुपये के सोने-चांदी और नकदी का लेन-देन करते हैं, जिसके चलते वे अपराधियों के निशाने पर सबसे ज्यादा रहते हैं। ऐसे में पुलिस सत्यापन के बाद पात्र व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि लाइसेंस मिलने में होने वाली देरी से वैध शस्त्र उद्योग और विक्रेताओं का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन

पटेल नगर चौक पर बने दानवीर भामाशाह की प्रतिमा

दूसरी प्रमुख मांग में प्रतिनिधिमंडल ने कानपुर-प्रयागराज जीटी रोड स्थित पटेल नगर चौक पर दानवीर भामाशाह की भव्य प्रतिमा स्थापित करने और चौक के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव रक्षा मंत्री के सामने रखा। महेश वर्मा ने कहा कि दानवीर भामाशाह त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के अद्वितीय प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से आने वाली युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे मौजूद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने व्यापारी नेताओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान संगठन के महामंत्री रजत पांडे, अजीत रस्तोगी और माधुरी वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed