फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Traders Dialogue Opposition to Food Departments sampling and harassment during the festive season

कानपुर व्यापारी संवाद: त्योहारों पर खाद्य विभाग की सैंपलिंग और उत्पीड़न का विरोध, बोले- सड़क पर करेंगे आंदोलन

Sat, 24 Oct 2026 12:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 24 Oct 2026 12:03 PM IST
सार

Kanpur News: कोपरगंज स्थित कार्यालय में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से शुक्रवार को व्यापारी संवाद का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश सरकार की ब्याज माफी योजना का स्वागत किया गया। वहीं दीपावली के मद्देनजर खाद्य विभाग द्वारा की जाने वाली अनावश्यक सैंपलिंग और जांच के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न का कड़ा विरोध जताया गया।

विज्ञापन
Kanpur Traders Dialogue Opposition to Food Departments sampling and harassment during the festive season
जानकारी देते व्यापार मंडल के प्रतिनिधि - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से कोपरगंज स्थित कार्यालय में व्यापारी संवाद का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई ब्याज माफी योजना का स्वागत किया गया। दिवाली को देखते हुए खाद्य विभाग की अनावश्यक सैंपलिंग का विरोध जताया गया।

विज्ञापन

पर्व से पहले सीएम ग्रिड सड़कों के निर्माण कराने की मांग उठाई गई। कहा गया कि यदि किसी व्यापारी का उत्पीड़न हुआ, तो सड़क पर उतरकर विरोध किया जाएगा।भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि त्योहार को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों एवं उद्यमियों को सरकारी विभागों द्वारा जांच और नोटिस के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos





नहीं होना चाहिए व्यापारियों का उत्पीड़न
जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे ने कहा कि त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से गंभीर शिकायतों को छोड़कर जांच और सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। इस मौके पर मनीष गुप्ता, मनोज गुप्ता, आशीष मिश्र, मयंक दीप सिंह, मनोज विश्वकर्मा, केके गुप्ता, अब्दुल वहीद, मनीष वसंदानी, सुरेंद्र जायसवाल, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed