{"_id":"6ac2592d7b70d866e3054189","slug":"kanpur-tractor-trolley-runs-over-motorcyclist-man-dies-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को कुचला, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को कुचला, दर्दनाक मौत
Sun, 04 Oct 2026 07:30 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम तुलसियापुरवा मोड़ के पास नर्सिंग कॉलेज के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार सुभाष विश्वकर्मा (45) को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। महोबा के खरैला गांव निवासी सुभाष एक निजी फैक्टरी में काम करते थे। बकतौरी पुरवा में किराये के मकान में रहते थे।
शनिवार को ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौटते समय नर्सिंग कॉलेज के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन के मुताबिक भागने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक ने उन्हें कुचल दिया और भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बेटे की मौत पर मां लज्जावती बदहवास हो गईं। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।