फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Top-20 cases of commissionerate will be heard in fast track court

Kanpur: कमिश्नरी के टॉप-20 मुकदमों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, अधिकारी बना रहे बड़े मामलों की लिस्ट

Mon, 17 Jul 2023 03:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Jul 2023 03:32 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Top-20 cases of commissionerate will be heard in fast track court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बहुचर्चित व बड़े मामलों में आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इसके तहत डीजीपी विजय कुमार के आदेश पर कमिश्नरी कानपुर जिले के टाॅप-20 मुकदमों की लिस्ट तैयार कर रही है। इन मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। डीजीपी ने पिछले दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस योजना के बारे में जिले के आला अधिकारियों से चर्चा की थी।
विज्ञापन


इसी बैठक में हर जिले के टॉप-20 केस की लिस्ट बनाकर पुलिस मुख्यालय भेजने की बात कही। पीएचक्यू इन केसों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में शिफ्ट कराने का प्रयास करेगा। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि मामलों की लिस्ट बन रही है। जल्द ही यह लिस्ट पुलिस मुख्यालय भेजी जाएगी। मामले में सजा जल्द मिल जाएगी तो आम लोगों में सुरक्षा की भावना और बढ़ेगी।
विज्ञापन


लिस्ट में हत्या, महिला अपराध के अलावा चोरी की घटनाएं
जिन मामलों को पीएचक्यू (पुलिस मुख्यालय) भेजने के लिए चुना जा रहा है उसमें हत्या और महिला अपराध के अलावा चोरी और डकैती के कई बड़े मामले शामिल हैं। फिलहाल शहर के बड़े बड़े मामलों में हाल ही में हुई टोयोटा शोरूम में 59 लाख रुपये की चोरी के अलावा बर्रा में गोद ली गई बेटी द्वारा प्रेमी के भाई के साथ मिलकर मां-बाप की हत्या, बिठूर के मंदिर और रावतपुर में मोबाइल कारोबारी के घर डाका जैसी घटनाएं हैं, जिन्हें इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed