{"_id":"5d1251318ebc3e3cad42d915","slug":"kanpur-to-lucknow-train-route-obstructed-for-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में सिग्नल फेल होने से लखनऊ की गाड़ियां फंसीं, ट्रैक पर भरा पानी तो कॉशन से निकाली गईं ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में सिग्नल फेल होने से लखनऊ की गाड़ियां फंसीं, ट्रैक पर भरा पानी तो कॉशन से निकाली गईं ट्रेन
Tue, 25 Jun 2019 10:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
सिग्नल फेल होने से पौने दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर और आसपास के जिलों में मंगलवार शाम को हुई बारिश से लखनऊ रूट पर गंगाघाट पुल जयपुरिया रेलवे क्रॉसिंग के बीच सिग्नल फेल होने से पौने दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। सेंट्रल स्टेशन पर भी बारिश का पानी ट्रैक पर भर गया, जिससे कॉशन स्पीड से ट्रेनों को गुजारा गया।
शाम पांच बजे से पौने सात बजे तक सिग्नल बंद होने से सेंट्रल से गंगापुल तक उत्सर्ग एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और कानपुर-लखनऊ मेमू फंसी रहीं। जबकि इस रूट की कई ट्रेनों को सेंट्रल पर रोका गया। प्लेटफार्म खाली न होने से सेंट्रल के दिल्ली छोर के आउटरों पर भी ट्रेनें रोकी गईं।
सिग्नल विभाग के इंजीनियरों ने फॉल्ट बनाया, इसके बाद लखनऊ रूट की ट्रेनें बहाल हो सकीं। इसके अलावा डेढ़ घंटे लगातार बारिश होने से सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म पर पानी भर गया। हालांकि वाशेबल ऐप्रन होने से ट्रैक की जल निकासी में दिक्कत नहीं होती है लेकिन पानी के ज्यादा बरसने से ट्रैक पर पानी भर गया। इससे कॉशन स्पीड से ट्रेनों को गुजारा गया।