{"_id":"585421a84f1c1b310e649d8a","slug":"kanpur-to-delhi-only-in-five-hours-with-tejas","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी से जल्दी दिल्ली पहुंचाएगी तेजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी से जल्दी दिल्ली पहुंचाएगी तेजस
सुहेल खान, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 17 Dec 2016 09:52 AM IST
सार
- रेलवे बोर्ड ने तय किया नई ट्रेन का शेड्यूल
- जल्द ही होगा तारीख का एलान, लखनऊ से दिल्ली चलेगी
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमसफर एक्सप्रेस के शुक्रवार को गोरखपुर से उद्घाटन के बाद अब लखनऊ से दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस चलेगी। यह ट्रेन यात्रियों को पांच घंटे पांच मिनट में कानपुर से दिल्ली पहुंचाएगी और वापसी में पौने पांच घंटे ही लेगी। इस रूट पर उतरने के बाद यह ट्रेन शताब्दी से तेज चलने वाली कहलाएगी।
शताब्दी कानपुर से दिल्ली पांच घंटे 20 मिनट में पहुंचाती है। जबकि वापसी में चार घंटे 55 मिनट लेती है। तेजस का दिल्ली से कानपुर के बीच कोई स्टापेज नहीं है। जबकि शताब्दी के तीन स्टापेज हैं। रेलवे बोर्ड ने तेजस का शेड्यूल और स्पीड तय कर दी है। हाईस्पीड इस ट्रेन को चलाने के लिए कोहरे के कम होने का इंतजार है। जल्द ही तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।
आनंद विहार से लखनऊ जाने वाली तेजस ट्रेन के डिब्बे एसी चेयरकार होंगे। तेजस ट्रेन में कुल 11 कोच होंगे। इसमें आठ कोच एसी चेयरकार और दो स्लीपर होंगे। गाड़ी संख्या 12585 तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन सुबह 6:50 बजे चलेगी। सुबह 8:05 बजे कानपुर आएगी और दस मिनट का कानपुर सेंट्रल पर ठहराव होगा।
विज्ञापन
यह ट्रेन दोपहर 1:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12586 आनंद विहार से दोपहर 3:50 बजे चलेगी और रात 8:35 बजे कानपुर सेंट्रल आ जाएगी। वापसी में पांच मिनट का ठहराव होगा। दिल्ली से कानपुर वापसी में यह ट्रेन पौने पांच घंटे में पहुंच जाएगी। तेजस के लखनऊ पहुंचने का समय रात 10:05 बजे होगा।