फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur to bangalore flight is whole week

कानपुर-बंगलूरू के बीच शुरू हो रही सीधी हवाई सेवा, पूरे सप्ताह लीजिए मजा

Fri, 15 Feb 2019 10:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 Feb 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
kanpur to bangalore flight is whole week
डेमो पिक
एक मार्च से कानपुर-बंगलूरू के बीच शुरू हो रही सीधी हवाई सेवा अब पूरे सप्ताह चलेगी। अभी तक सप्ताह में एक दिन मंगलवार को फ्लाइट बंद रखने का फैसला हवाई जहाज संचालन कंपनी स्पाइस जेट की तरफ से लिया गया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को फैसला लिया गया कि अब फ्लाइट सातों दिन उड़ेगी। इस बीच टिकट की बुकिंग भी सभी दिनों के लिए शुरू हो गई है। टिकटों की आनलाइन बुकिंग में सोमवार और मंगलवार को यात्रा करने के लिए यात्रियों के बीच अधिक होड़ दिख रही है। यही वजह है कि सोमवार को प्रति यात्री टिकट किराया सामान्य किराये से 579 रुपये ज्यादा में बुक हुआ है।
विज्ञापन


जबकि मंगलवार को एक-एक टिकट 5664 में बुक हुआ। यह सामान्य किराया 3499 से 2165 रुपये अधिक है। बाकी दिनों में यात्रियों ने जो टिकट बुक कराए हैं, उसमें अभी सामान्य किराया ही लग रहा है। इसी तरह बंगलूरू से कानपुर आने वालों में भी सोमवार के दिन ही टिकट का दाम ज्यादा दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों तरफ से विमान की आवाजाही में एक से तीन मार्च के बीच यानि शुक्रवार से रविवार तक का किराया अभी भी सामान्य है। स्पाइस जेट की तरफ से चकेरी एयरपोर्ट भी जहाज उड़ने के एक घंटे पहले मैनुअल टिकट बुकिं ग की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed