फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Tiranga Yatra took place in Sarsaul youth showed enthusiasm bike rally was 40 KM long

Kanpur: सरसौल में निकली तिरंगा यात्रा, युवाओं ने दिखाया जोश…40 KM लंबी थी बाइक रैली, देशभक्ति के गूंजे नारे

Tue, 12 Aug 2025 04:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Aug 2025 04:27 PM IST
सार

Kanpur News: सरसौल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों युवाओं ने बाइक पर 40 किलोमीटर तक देशभक्ति का जज्बा दिखाया। रैली का उद्देश्य आजादी के महत्व को आम जनता तक पहुंचाना था।

विज्ञापन
Kanpur Tiranga Yatra took place in Sarsaul youth showed enthusiasm bike rally was 40 KM long
सरसौल कस्बे में निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में स्वतंत्रता दिवस के जश्न को लेकर सरसौल रामनगर में मंगलवार को युवाओं ने एक शानदार तिरंगा यात्रा निकाली। इस 40 किलोमीटर लंबी बाइक रैली में हजारों युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। यह रैली रामनगर स्थित भाजपा के जनसंपर्क कार्यालय से शुरू हुई और सरसौल, महाराजपुर समेत करीब एक दर्जन गाँवों से होकर गुजरी।

विज्ञापन

रास्ते भर लोगों ने फूल बरसाकर और स्वागत समारोह आयोजित कर रैली का उत्साह बढ़ाया, जिससे माहौल पूरी तरह से देशभक्ति में रंग गया। कार्यक्रम के संयोजक रानू शुक्ला ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी इस तिरंगा यात्रा को जबरदस्त जन समर्थन मिला है। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने युवाओं को देश की आज़ादी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed