फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three ships will be able to land simultaneously, new terminal of Rs 106 crore will be ready by December 31

कानपुर: एक साथ उतर सकेंगे तीन जहाज, 31 दिसंबर तक तैयार हो जाएगा 106 करोड़ रुपये का नया टर्मिनल

Fri, 01 Oct 2021 12:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 01 Oct 2021 12:53 PM IST
सार

चकेरी एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट के उतरने के बाद उड़ान भरने तक दूसरी फ्लाइट यहां लैंड नहीं कर सकती है। चकेरी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बनने के बाद यहां पर तीन हवाई जहाज एक बार में उतर सकेंगे और उड़ान भर सकेंगे।

विज्ञापन
Kanpur: Three ships will be able to land simultaneously, new terminal of Rs 106 crore will be ready by December 31
चकेरी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग 31 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। यह बिल्डिंग 106 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपनी जनसभा में इस टर्मिनल का जिक्र करते हुए बताया कि इसके बनने से एक साथ तीन हवाई जहाज यहां उतरकर पार्क हो सकेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा 500 यात्रियों की टर्मिनल में आवाजाही हो सकती है। दरअसल, अभी तक चकेरी एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट के उतरने के बाद उड़ान भरने तक दूसरी फ्लाइट यहां लैंड नहीं कर सकती है। चकेरी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बनने के बाद यहां पर तीन हवाई जहाज एक बार में उतर सकेंगे और उड़ान भर सकेंगे।
विज्ञापन

पार्किंग की जगह होगी, जबकि आने वाले एक साल में दिन भर में 20 उड़ानें नए टर्मिनल से संचालित हो सकती हैं। कानपुर के जिलाधिकारी विशाख जी इसके पहले नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव भी थे। इसलिए जिला प्रशासन भी इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा कराने में दिलचस्पी दिखा रहा है।

अभी चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता की उड़ानें भर रही हैं। एक नवंबर से हैदराबाद, बंगलूरू, दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट इंडिगो भी शुरू कर रहा है। स्पाइसजेट की अमृतसर की फ्लाइट भी प्रस्तावित है। इस तरह से एक दो महीने के भीतर आठ फ्लाइटों का संचालन होने लगेगा।

नया टर्मिनल 31 दिसंबर तक तैयार हो जाएगा तो नए साल से कई अन्य शहरों की फ्लाइटें भी यहां से उड़ान भरने लगेंगी। चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा ने बताया कि नया टर्मिनल 31 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बनने के बाद तीन फ्लाइटें एक साथ आ-जा सकेंगी। आने वाले समय में कई अन्य नए शहरों के लिए भी फ्लाइटों का संचालन हो सकेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed