फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three people arrested for robbing a power plant employee

Kanpur: पावर प्लांट कर्मचारी को लूटने वाले तीन गिरफ्तार, लूटा गया माल भी बरामद

Sun, 27 Jul 2025 07:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Jul 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Three people arrested for robbing a power plant employee
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र में बुधवार देर शाम इमलीपुर गांव में नेयवेली पावर प्लांट कर्मचारी दिव्यांश यादव को लूटने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक हरदोई के संडीला इमलियाबाग निवासी सोनू श्रीवास्तव, सेन पश्चिमपारा थानाक्षेत्र के दीनदयालपुरम निवासी निशांत वर्मा उर्फ राजा व अक्षय सरोज उर्फ तूफान हैं। आरोपियों के पास से लूटा गया माल भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन


आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि शातिरों ने औरैया के सहायल थानाक्षेत्र के मानपुरवा गांव निवासी दिव्यांश यादव को बुधवार शाम ऑटो में बैठाकर लूट लिया था।
विज्ञापन

Kanpur: Three people arrested for robbing a power plant employee
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित ने आरोपियों की ऑटो का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया था। पुलिस ने ऑटो को पकड़ा तो पता चला कि उसे किराये पर लेकर निशांत चलाता था। इसके बाद पुलिस ने रविवार सुबह रेलवे अंडर पास से तीनों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed