फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Three pairs of special trains will run via Govindpuri operating from Subedarganj to Shakurbasti

Kanpur: गोविंदपुरी होकर चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन, सूबेदारगंज से शकूरबस्ती और बांद्रा टर्मिनस तक संचालन

Tue, 10 Feb 2026 01:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Feb 2026 01:06 PM IST
सार

Kanpur News: रेलवे होली के अवसर पर सूबेदारगंज से शकूरबस्ती और बांद्रा टर्मिनस के बीच कानपुर होकर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जो मार्च के पूरे महीने संचालित होंगी।

विज्ञापन
Kanpur Three pairs of special trains will run via Govindpuri operating from Subedarganj to Shakurbasti
गोविंदपुरी स्टेशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए रेलवे तीन जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलवाएगा। ट्रेनें सूबेदारगंज से शकूरबस्ती और बांद्रा टर्मिनस तक जाएंगी और कानपुर से होकर गुजरेंगी। सूबेदारगंज से शकूरबस्ती के लिए ट्रेन नंबर 02275 प्रत्येक मंगलवार को तीन से 31 मार्च तक चलेगी, जबकि शकूरबस्ती से सूबेदारगंज के लिए ट्रेन नंबर 02276 प्रत्येक बुधवार को चार मार्च से एक अप्रैल तक संचालित होगी।

विज्ञापन

इसी प्रकार, एक अन्य होली स्पेशल ट्रेन 02421 सूबेदारगंज से प्रत्येक रविवार को एक से 29 मार्च तक चलेगी और 02422 शकूरबस्ती से प्रत्येक सोमवार को दो से 30 मार्च तक रवाना होगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार, 02275/02121 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती ट्रेन रात 09:35 बजे प्रस्थान कर फतेहपुर होते हुए रात 12:15 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी।

विज्ञापन

एक सुपरफास्ट त्योहार स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी
पांच मिनट के ठहराव के बाद यह 12:20 बजे आगे के लिए रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:15 बजे गंतव्य पर पहुंचेगी। वापसी में, 02276/02422 शकूरबस्ती-सूबेदारगंज ट्रेन दोपहर एक बजे चलकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए रात दस बजे गोविंदपुरी आएगी, और 10:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह चार बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त, सूबेदारगंज और बांद्रा टर्मिनस के बीच एक सुपरफास्ट त्योहार स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।

कुल 22 कोच होंगे
सूबेदारगंज से ट्रेन नंबर 04125 दो से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी, और बांद्रा टर्मिनस से ट्रेन नंबर 04126 तीन से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी। इन ट्रेनों में एसएलआर का एक, एसएलआरडी का एक, सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर श्रेणी के छह, एसी तृतीय श्रेणी के पांच, एसी द्वितीय श्रेणी का एक, और इकोनोमिक क्लास के चार कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed