फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three members of gang arrested in connection with theft at home of an ordnance factory employee

Kanpur: ऑर्डनेंस कर्मी के घर 35 लाख की चोरी में गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, तीन फरार

Tue, 16 Dec 2025 09:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Dec 2025 09:51 PM IST
सार

सात दिसंबर को ऑर्डनेंस कर्मी के घर 35 लाख की चोरी हुई थी। सरगना और माल खरीदने वाला सराफ समेत तीन आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Three members of gang arrested in connection with theft at home of an ordnance factory employee
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काकादेव थाना क्षेत्र के विजयनगर में ऑर्डनेंस कर्मी संतोष कुमार गौतम के घर से सात दिसंबर को हुई 35 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से दिखी स्कूटी नंबर के आधार पर शातिरों तक पहुंची। वहीं, सरगना और चोरी का माल खरीदने वाले सराफ समेत तीन आरोपी फरार हैं। पकड़े गए आरोपी पिछले महीने ही जेल से छूटे थे।
विज्ञापन


ऑर्डनेंस कर्मी संतोष कुमार गौतम ने पुलिस को बताया कि वह पिता हरीशंकर, पत्नी प्रीति व तीन बच्चों के साथ चार दिसंबर को एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गाजीपुर गए थे। सात दिसंबर को उन्हें घर में चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने गहने और नकदी समेत 35 लाख रुपये का माल उड़ाया था। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के लिए खुलासे के लिए टीम गठित की गई। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से सोमवार रात कर्नलगंज निवासी रविंद्र कुमार, अमन उर्फ करन व सूरज पासवान उर्फ काला जाम को गिरफ्तार किया। तीनों के पास से दो अंगूठी, एक सोने का सिक्का, दो चांदी की अंगूठी, स्कूटी बरामद की।
विज्ञापन


गैंग का सरगना कर्नलगंज निवासी अमरदीप उर्फ माइकल थापा है। बीते साल वह पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया था। इसके अलावा बजरिया खटिकाना निवासी विशाल शर्मा और चोरी का माल खरीदने वाला चौक बाजार का सराफ रमेश फरार हैं। डीसीपी ने बताया कि रविंद्र पर 17, सूरज पर 11 और विशाल पर अलग-अलग थानों में तीन मुकदमे दर्ज हैं। ये तीनों कुछ समय पहले ही जेल से छूटे थे। उन्होंने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed