फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three linemen suffered burns after a bamboo ladder touched an HT line

कानपुर: एचटी लाइन में बांस की सीढ़ी छूने से तीन लाइनमैन झुलसे, एक कर्मी के दोनों हाथ झुलसे और जबड़ा टूटा

Sat, 29 Aug 2026 10:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 29 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Three linemen suffered burns after a bamboo ladder touched an HT line
तीन लाइनमैन झुलसे - फोटो : अमर उजाला
किदवईनगर में बारादेवी मंदिर के पश्चिम द्वार के पास शनिवार को बारिश के बाद स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करने पहुंचे मार्ग प्रकाश विभाग के तीन लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गए। दरअसल, बांस की सीढ़ी ऊपर से गुजरी एचटी लाइन से छू जाने से करंट सीढ़ी में उतर आया। हादसे में एक कर्मी के दोनों हाथ झुलस गए व जबड़ा टूट गया। पुलिस ने कर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दो अन्य कर्मचारी मामूली रूप से झुलसे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के जोन तीन कार्यालय के मार्ग प्रकाश विभाग में लाइनमैन कल्याणपुर के मसवानपुर निवासी संजय कुमार शनिवार को संविदा कर्मी बांसमंडी निवासी फैजान और जूही निवासी कुनाल के साथ बारादेवी पश्चिम द्वार के पास पहुंचे। खंभे में लगी खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए खंभे पर हरे बांस की सीढ़ी लगा रहे थे। तभी सीढ़ी ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से छू जाने से उसमें करंट उतर आया।
विज्ञापन


कुनाल और फैजान नीचे सीढ़ी पकड़े होने के चलते तेज करंट के तेज झटके से छिटक कर दूर जा गिरे। वहीं, सीढ़ी पर चढ़ा फैजान करंट से चिपक गया। सहकर्मियों ने शोर मचाते हुए प्लास की मदद से फैजान को अलग किया। फैजान को अस्पताल में भर्ती कराया। कर्मियों ने आरोप लगाया कि विभाग ने हरे बांस की सीढ़ी उपलब्ध कराई। इसी के चलते हादसा हुआ है। किदवईनगर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के दौरान हादसा हुआ था। डाॅक्टर ने लाइनमैन को खतरे से बाहर बताया है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed