{"_id":"6846e3ecd75b1e2740039540","slug":"kanpur-three-day-old-dead-body-of-hotel-employee-found-in-a-closed-house-2025-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बंद घर में मिला होटल कर्मी का तीन दिन पुराना शव, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बंद घर में मिला होटल कर्मी का तीन दिन पुराना शव, पुलिस कर रही जांच
Mon, 09 Jun 2025 07:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Jun 2025 07:12 PM IST
सार
Kanpur News: बंद घर में होटल कर्मी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अवसाद के कारण परिवार से अलग रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवाबगंज थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम बंद पड़े घर में एक होटलकर्मी का शव पड़ा मिला। कमरे से दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौसेरे भाई की मौजूदगी में पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो शव बेड पर पड़ा मिला। फॉरेंसिक टीम ने कमरे में साक्ष्य जुटाए। परिजनों के अनुसार अवसाद में रहने के कारण युवक परिवार से अलग रह रहा था।
मैनावती मार्ग निवासी विशाल जोयल (48) कुछ समय पहले एक होटल में मैनेजर था। कुछ समय पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। नौकरी की तलाश करते-करते वह अवसाद में चला गया। पत्नी रितु ने बताया कि पति विशाल अलग और वह बेटे एलन के साथ अलग रह रही थी। मृतक की मां वीरा और छोटा भाई सचिन लखनऊ में रहते हैं। बताया कि एक माह पहले ही उनकी एक होटल में नौकरी लगी थी। तीन दिन से न दिखने पर मकान मालिक को शंका हुई। विशाल के कमरे के बाहर पहुंचे तो अंदर से दुर्गंध आ रही थी।

नवाबगंज थाना
- फोटो : अमर उजाला
दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। इस पर उन्होंने लखनऊ निवासी ममेरे भाई एलविस को जानकारी दी। उनके पहुंचने पर भी न तो फोन उठा, न ही कमरे में कोई हलचल हुई। सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो विशाल का शव बेड पर पड़ा मिला। नाक से खून निकल रहा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।