फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three arrested including a Bangladeshi woman living without passport and visa for six months

Kanpur: बांग्लादेशी युवती और उसे पनाह देने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, पहचान छुपाकर रह रही थी

Sun, 21 Jul 2024 09:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Jul 2024 09:15 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस ने छह महीने से बिना पासपोर्ट और वीजा के रह रही बांगलादेशी युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में घर में पहचान छिपाकर रखने वाली दो महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Three arrested including a Bangladeshi woman living without passport and visa for six months
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिना वीजा और पासपोर्ट के देश में दाखिल होने के बाद पिछले छह महीने से शहर के कल्याणपुर इलाके में रह रही बांग्लादेशी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने उसे पनाह देने वाली दो महिलाओं को भी धर दबोचा। तीनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि मुखबिर से एक बांग्लादेशी युवती के राधापुरम कश्यपनगर में रहने की जानकारी हुई थी। पता चला कि उसे दो महिलाओं ने पनाह दे रखी है। इसी क्रम में बारासिरोही नहर पुल के पास सवारी का इंतजार कर रही युवती और दो महिलाएं मिल गई। पूछताछ में एक महिला ने अपना नाम रीना और पति का नाम भोला बताया। रीना ने बताया कि वह मूल रूप से कोलकाता के 24 परगना नहटी की रहने वाली है और वर्तमान में कल्याणपुर के कश्यप नगर राधापुरम में किराए के मकान में रह रही है।

विज्ञापन

वहीं दूसरी महिला ने अपना नाम ज्योति निषाद और पति का नाम विनय निषाद बताया। पूछताछ में ज्योति ने बताया कि वह नई दिल्ली के भोगल निजामुद्दीन की रहने वाली है। तीसरी महिला ने अपनी पहचान महफूज अली की बेटी नाजमा उर्फ पूजा बताया। पता चला कि पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से बांगलादेश के सूविला फातियाबाद थाना देवीपार कुमिला की रहने वाली है। नाजमा ने बताया कि वह छह महीने पहले छिपते छिपाते कानपुर आ गई थी। तीनों लंबे समय से कानपुर में रहकर घरों में झाड़ू-पोछा और बर्तन धोने का काम कर गुजारा कर रही हैं। तलाशी के दौरान तीनों के पास से एक पैन कार्ड, डिपेंडेट आईडी कार्ड, पीएनबी एटीएम कार्ड, दो सफेद धातु की अंगूठी, पांच मोबाइल, तीन विजिटिंग कार्ड और 849 रुपये बरामद हुए हैं।
 

पतिओं को छोड़ अलग रह रही नीता और ज्योति
पूछताछ में पता चला है कि रीना पति को छोड़कर काफी समय पहले कानपुर आ गई थी। यहीं उसकी मुलाकात ज्योति से हुई। इसके बाद दोनों साथ रहकर घरों में काम करने लगे। बकौल रीना, कुछ समय पहले नाजमा उन्हें सड़क पर टहलते हुए मिली। चूंकि वह बंगाल की रहने वाली है, ऐसे में बंगाली भाषा में बात कर नाजमा के बारे में जानकारी कर उसे आसरा दे दिया। फिलहाल पुलिस को ये कहानी पच नहीं रही है इसलिए तीनों के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

 
विज्ञापन

एलआईयू और पुलिस ने की पूछताछ
बांगलादेशी युवती नाजमा से क्राइम ब्रांच व एलआईयू के अधिकारियों ने कल्याणपुर थाने में पूछताछ की। उसके पास न तो पासपोर्ट था और न ही वीजा। साथ ही वह कानपुर में रहने का ठोस कारण भी नहीं बता सकी। चूंकि रीना करीब 40 साल की है जबकि ज्योति 30 और नाजमा 20 साल की बताई जा रही है। ऐसे में जांच एजेंसियां तीनों के लिंक और कारण को समझने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed