फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three arrested in 40 lakh theft at contractor's home

Kanpur: ठेकेदार के घर से 40 लाख की चोरी में तीन गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 10 लाख का माल बरामद

Wed, 08 Apr 2026 11:57 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 08 Apr 2026 11:57 PM IST
सार

Kanpur News: रावतपुर पुलिस ने 415 कैमराें की मदद से आरोपियों को पकड़कर 10 लाख का माल बरामद किया। 

विज्ञापन
Kanpur: Three arrested in 40 lakh theft at contractor's home
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रावतपुर पुलिस ने शिवनगर में ठेकेदार के घर हुई करीब 40 लाख रुपये की चोरी के मामले में फजलगंज निवासी राजेश बाथम, काकादेव निवासी आशू अग्निहोत्री और रावतपुर निवासी सौरभ चंदेल को गिरफ्तार किया। पुलिस 415 सीसी कैमरों के फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंची। एक अन्य आरोपी फरार है। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए गहने बरामद किए हैं।

विज्ञापन


शिवनगर निवासी मुश्ताक अली मकानों की साज-सज्जा का कार्य करते हैं। वह 26 मार्च को परिजन संग लखनऊ स्थित भाई मुमताज अली के घर गए थे। पालतू बिल्ली की देखभाल के लिए नौकरानी शब्बो को मेनगेट की चाबी दे गए थे। 29 मार्च को जब शब्बो घर गई तो बेडरूम का ताला टूटा मिला। उसने मुश्ताक को इसकी जानकारी दी। मुश्ताक ने बहनोई नफीस अहमद को मौके पर भेजा और खुद घर लौटे। कमरे की अलमारी और लॉकर का ताला टूटा हुआ मिले। उसमें रखे करीब 40 लाख रुपये की गहने आरोपी उठा ले गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन


पुलिस को 28 मार्च तड़के के सीसीटीवी फुटेज में तीन आरोपी दिखे थे। इनमें से दो ने बाउंड्रीवाल फांदकर घर में प्रवेश किया और एक अन्य को बाहर खड़ा देखा गया। इसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार देर शाम तीनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी किए गए दो कड़े, चेन, अंगूठी और टाइटेनियम सिल्वर बरामद हुआ है जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह चोरी का माल मऊ निवासी अजय यादव को देते थे। अजय की तलाश की जा रही है। राजेश के खिलाफ छह और अन्य दोनों पर तीन-तीन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed