{"_id":"6347dcace7df703ed60f7038","slug":"kanpur-three-arrested-for-cheating-by-changing-atm-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मदद की आड़ में एटीएम कार्ड बदलकर ठगने वाला अन्तर्राज्यीय गैंग दबोचा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मदद की आड़ में एटीएम कार्ड बदलकर ठगने वाला अन्तर्राज्यीय गैंग दबोचा, तीन गिरफ्तार
Thu, 13 Oct 2022 03:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Oct 2022 03:10 PM IST
सार
कानपुर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में महिलाओं, वृद्ध व्यक्ति व वे लोग जो एटीएम के इस्तेमाल में अंजान थे उनकी मदद के बहाने एटीएम बूथ में दाखिल होकर उनका पिन देखकर और फिर धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गैंग का कमिश्नरेट पुलिस ने राजफास किया है। दबोचे गैंग के सभी सदस्य बिहार राज्य के रहने वाले हैं और प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में ठगी की वारदात करते थे।
विज्ञापन
इस अन्तर्राज्यीय गैंग के दबोचे गये तीन सदस्यों के पास से 102 एटीएम कार्ड, नकदी व 2 बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर अग्रिम विधिक कारवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में यशवंत सिंह, सचिन साहनी उर्फ सन्तोष और धनराज कुमार चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी वीडियो भी आया सामने
दबोचे गए आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देने का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति पैसे निकालने के लिए एटीएम बूथ में गया। तभी पीछे से शातिर अभियुक्त आया और पिन डालते हुए वृद्ध् को देख लिया। इसी बीच शातिर ने अपने पास पहले से लिये हुए कार्ड को लगा दिया और वृद्ध का कार्ड अपने पास रख लिया। इस सारे घटनाक्रम को वृद्ध समझ ही नहीं पाया। लेकिन पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉड हो गई।
विज्ञापन