Kanpur: धर्म परिवर्तन कर निकाह न करने पर तेजाब से जलाने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
यूपी के शुक्लागंज में युवती से दिल्ली के मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर इस्टाग्राम पर दोस्ती की। अब धर्म परिवर्तन कर निकाह न करने पर तेजाब से जलाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी लगभग 20 वर्षीय युवती से दिल्ली के मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर इस्टाग्राम पर दोस्ती की। नजदीकियां बढ़ने पर युवती की अश्लील फोटो खींच ली। अब सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा है। धमकी दे रहा है कि धर्म परिवर्तन कर निकाह न करने पर टुकड़े-टुकड़े कर तेजाब से जला देगा।
इससे आहत युवती ने आत्महत्या करने तक की बात अपनी मां से कह डाली है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी बीए (द्वितीय वर्ष) की छात्रा है। दो साल पहले इस्टाग्राम के माध्यम से बेटी का संपर्क दिल्ली में रहने वाले एक युवक से हुआ।
युवक ने खुद को हिंदू बता बेटी से नजदीकियां बढ़ाई और शुक्लागंज आना जाना शुरू कर दिया। इस बीच बेटी के साथ कई अश्लील फोटो युवक ने खींच ली। कुछ माह पहले ही बेटी को पता चला कि युवक उसे धोखे में रख रहा था। इसके बाद बेटी ने दूरियां बनाई तो युवक बेटी को परेशान करने लगा। अब धमकी दे रहा है कि धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह न किया तो सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल कर देगा।
यही नहीं टुकड़े-टुकड़े कर तेजाब से जला देगा। इसके बाद से बेटी सदमे में है। कई बार आत्महत्या करने की बात कह चुकी है। उधर, कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दिल्ली निवासी मोहम्मद मुजाहिद इस्लाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।