{"_id":"68ac18a2776b11add70c44fb","slug":"kanpur-thieves-stole-the-solar-panel-installed-on-a-grocery-shop-in-broad-daylight-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: परचून की दुकान पर लगे सोलर पैनल को दिनदहाड़े खोल ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: परचून की दुकान पर लगे सोलर पैनल को दिनदहाड़े खोल ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Mon, 25 Aug 2025 01:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:41 PM IST
सार
परचून की दुकान पर लगे सोलर पैनल के चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुए चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराजपुर थाना क्षेत्र के छतमरा गांव में परचून की दुकान की छत पर लगे सोलर पैनल को दो चोरों द्वारा दिनदहाड़े चोरी कर लिया गया। सड़क पर मोटरसाइकिल से पैनल ले जाते हुए दोनों चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। जिनकी पहचान गांव के ही सोनू पुत्र जयबीर तथा किराए में रहने वाले विजय के रूप में हुई है।
विज्ञापन
छतमरा में परचून की दुकान चलाने वाले वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि रविवार दोपहर दुकान की छत पर पीछे के रास्ते से चढ़कर सोनू द्वारा एक बड़ा पैनल चोरी कर लिया गया। बगल में ही लगे दुकानदार कुलदीप के पैनल को भी सोनू द्वारा काटने का प्रयास किया गया लेकिन किसी के देख लेने पर वह एक पैनल लेकर अपने साथी विजय के साथ मोटरसाइकिल से भाग निकला।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि सोनू और विजय दोनों ही शराब के आदी हैं। पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और किसी के बोलने पर लड़ाई झगड़े में आमादा हो जाते हैं। ग्रामीणों द्वारा जब सोनू के पैनल काटने की बात बताई गई तो आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए जिस पर सोनू और विजय मोटरसाइकिल से पैनल ले जाते हुए देखे गए हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा द्वारा पीड़ित को लेकर महाराजपुर थाने में तहरीर दी गई है। व्यापारी नेता महेश वर्मा ने कहा कि दिनदहाड़े चोरी करना और फिर पकड़े जाने पर धमकी देना यह सरासर गुंडई है जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने कहा कि तहरीर मिली है कार्रवाई की जा रही है।