{"_id":"6862aeaa399f8b62ce080b02","slug":"kanpur-thieves-stole-jewellery-worth-rs-70-lakh-from-guest-house-operator-s-house-in-15-minutes-2025-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गेस्ट हाउस संचालक के घर से चोरों ने 15 मिनट में पार किए 70 लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गेस्ट हाउस संचालक के घर से चोरों ने 15 मिनट में पार किए 70 लाख के जेवर
Mon, 30 Jun 2025 09:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 30 Jun 2025 09:06 PM IST
सार
Kanpur News: गेस्ट हाउस संचालक के घर से लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। वारदात श्यामनगर की रामनगर हाउसिंग सोसाइटी में हुई।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस संचालक के घर चोरी का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चकेरी के श्यामनगर में रविवार देर रात कार से आए चोरों ने महज 15 मिनट के अंदर गेस्ट हाउस संचालक के घर से नकदी समेत 70 लाख के जेवर पार कर दिया। घटना के समय संचालक परिवार समेत सतना स्थित मैहर देवी के दर्शन करने गए थे। रविवार देर रात लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। चोरों की गतिविधि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
गेस्ट हाउस संचालक जटाशंकर दीक्षित परिवार समेत रामनगर हाउसिंग सोसाइटी में रहते हैं। वह शनिवार सुबह बेटे अंकुर दीक्षित, बहन शोभा द्विवेदी, बहनोई प्रेमदत्त द्विवेदी, भांजी सौम्या के साथ मैहर देवी गए थे।

इसी घर में हुई चोरी
- फोटो : अमर उजाला
वहां से दर्शन करने के बाद जब रात करीब ढाई बजे घर लौटे तो मेन गेट पर ताला नजर रहीं आया। अंदर दाखिल हुए तो दरवाजे का ताला और सेंट्रल लॉक टूटा मिला।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
अंदर कमरे में सारा सामान अस्त-व्यस्त और अलमारियों के ताले भी टूटे और पत्नी और बहू के करीब 70 लाख रुपये के जेवर गाबय मिले। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में रविवार देर रात 12:03 बजे तीन युवक घर की ओर आते नजर आ रहे हैं, जबकि 12:18 बजे रवाना हो गए।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उनके हाथों में झोला या बैग जैसा कुछ है। कार को अन्य युवक चला रहा था। फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घर के हर हिस्से से बखूबी वाकिफ थे चोर
वारदात के तरीके से चोरों के घर के जानकार होने की संभावना है। पुलिस ने इस एंगल पर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने सिर्फ नकदी और जेवर वाली अलमारियों को ही निशाना बनाया, जबकि दराजों में चांदी के सिक्के और शगुन के लिफाफों में 2100, 1100, 500 के नोट रखे हुए थे। केवल अलमारी के पास वाले दीवान बेड को उठाकर देखा गया है।