फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Thieves stole a bag containing eight lakh rupees and three mobile phones

Kanpur: आठ लाख रुपये से भरा बैग व तीन मोबाइल ले गए चोर, लोहे की चौखट बनाने के कारखाने में हुई वारदात

Mon, 05 May 2025 09:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 May 2025 09:57 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर इंदिरानगर में लोहे की चौखट बनाने के कारखाने में चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Kanpur: Thieves stole a bag containing eight lakh rupees and three mobile phones
कारखाने में चोरी के बाद जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्याणपुर के इंदिरानगर में लोहे की चौखट और ग्रिल बनाने वाले कारखाने से चोरों ने रविवार देर रात आठ लाख रुपये से भरा बैग और तीन मोबाइल पार कर दिए। सोमवार सुबह बैग गायब देख कारखाना मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


कन्नौज तिर्वा निवासी रवि कुमार ने बताया कि इंदिरानगर में किराये पर प्राची स्टील नाम से फर्म है। यहां स्टील, लोहे की चौखट और ग्रिल बनाने का काम होता है। रवि बताया कि सोमवार को डिजाइनर मशीन खरीदने धामपुर जाना था। उन्होंने बैंक से आठ लाख रुपये निकले थे। किसी को शक न हो, इसलिए रुपयों से भरा बैग बेड के अंदर रख दिया था। कारखाने में कर्मचारी भी रहते हैं। रविवार रात खाना खाने के बाद सभी लोग कारखाने में सो गए। सोमवार रुपयों से भरा बैग व तीन मोबाइल गायब मिले। आशंका है कि छत के रास्ते कारखाने में दाखिल हुए शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed