फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Thieves broke into a shop near police station and stole jewelry worth 3.3 million rupees in 20 minutes

Kanpur: दुकान का शटर तोड़कर 20 मिनट में चोर ले उड़े 33 लाख के गहने, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sat, 01 Nov 2025 09:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Nov 2025 09:46 PM IST
सार

Kanpur News: थाने के पास दुकान का शटर तोड़कर 20 मिनट में चोर 33 लाख के गहने ले उड़े। महाराजपुर थाने से 400 मीटर दूर रात 3:28 बजे चोरों ने वारदात की। बाइक सवार तीन नकाबपोश सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Thieves broke into a shop near police station and stole jewelry worth 3.3 million rupees in 20 minutes
सराफा की दुकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजपुर थाने से 400 मीटर दूर स्थित सराफा की दुकान का शुक्रवार देर रात शटर तोड़कर तीन नकाबपोश बदमाशों ने 20 मिनट में गहने, नकदी समेत 33 लाख का माल उड़ा दिया। देर रात 3:28 बजे से 3:48 बजे के बीच चोरों ने वारदात को तीन बार में घूम-घूम कर अंजाम दिया। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। शनिवार सुबह सराफ को दुकान का शटर टूटा मिला। पुलिस ने जांच की। फॉरेंसिक टीम ने बदमाशों के फिंगर प्रिंट व साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


कस्बे में रहने वाले सराफ भोलेंद्र चंद्र सोनी ने पुलिस को बताया कि उनकी हाईवे किनारे ओम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। दुकान और उनके घर के बीच करीब आधा किमी का फासला है। शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार सुबह करीब 6:10 बजे छोटा भाई शुभम दुकान में सफाई करने पहुंचा तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन


चोरी का सूचना पर एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय, एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा घटनास्थल पहुंचीं। कारोबारी भोलेंद्र ने उन्हें बताया कि दुकान के गल्ले में रखे 65 हजार रुपये, करीब 33 लाख 700 रुपये के सोने और चांदी के गहने चोरी हुए हैं। एसीपी चकेरी ने 100 मीटर की दूरी पर लगे करीब 40 कैमरों को खंगाला। सभी कैमरों में देर रात तीन बजे के आसपास देखे तीन संदिग्ध बाइक सवार देखे गए। चोरों ने दुकान का शटर तोड़ कर 20 मिनट के अंदर तीन बार में घूम-घूमकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पर उत्तरप्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के व्यापारी नेता महेश वर्मा व्यापारियों संग घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोश जताकर जल्द से जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Thieves broke into a shop near police station and stole jewelry worth 3.3 million rupees in 20 minutes
सराफा की दुकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला
इस तरह तीन बार में दिया वारदात को अंजाम
- सीसीटीवी फुटेज में चोर देर रात 3:23 बजे साबड़ और हथौड़े की मदद से शटर तोड़कर दुकान के अंदर पहली बार घुसते दिखे। 3:28 बजे बाहर आग गए।
- पकड़े जाने के डर से इधर-उधर घूमने के बाद 3: 34 बजे पर फिर से दुकान में घुसे। इस बार 3:37 बजे बाहर निकल आए और फिर से बाइक लेकर निकल गए।
- इस बार 3:39 बजे दुकान के पास लौटे और तीसरी बार अंदर घुसे। सारा माल समेटने के बाद 3:48 बजे बाहर निकल गए। कुछ 20 मिनट में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया।

गश्त के नाम पर रात 1:10 बजे दिखा एक दरोगा
वारदात को लेकर व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि सीसीटीवी के आधार पर देर रात 1:10 बजे पर एक दरोगा मोटरसाइकिल से दुकान की तरफ से गुजरते नजर आया है। इसके बाद गश्त के नाम पर तड़के तक कोई नहीं दिखा। थाने से कुछ दूरी पर वारदात ने पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। एसीपी चकेरी ने बताया कि खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।

 

Kanpur: Thieves broke into a shop near police station and stole jewelry worth 3.3 million rupees in 20 minutes
सराफा की दुकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला
खुलासे के लिए 50 हजार का इनाम घोषित
घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। उत्तरप्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने पुलिस उपायुक्त पूर्वी से रात्रि अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वारदात के सफल अनावरण पर 50 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि कमिश्नरी पुलिस के पास फिलहाल डॉग स्क्वॉयड नहीं है। तीन डॉग की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यदि घटनास्थल पर डॉग होता तो शातिर किस ओर भाग निकले इसका पता चल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed