{"_id":"697253a0640107fdcc049625","slug":"kanpur-thieves-break-into-salesman-s-house-steal-four-lakh-rupees-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सेल्समैन के घर का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सेल्समैन के घर का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 22 Jan 2026 10:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 Jan 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
बिठूर थानाक्षेत्र के गोरहा नई बस्ती में चोरों ने बुधवार रात ताले तोड़कर नकदी और गहने समेत चार लाख रुपये का माल पार कर दिया। मूलरूप से मेहंदीपुर छिबरामऊ निवासी प्रवीण कुमार वर्मा एक नामी कोल्डड्रिंक कंपनी में सेल्समैन हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह डेढ़ साल से गोरहा नई बस्ती मंधना में किराए पर रह रहे हैं। मंगलवार को पत्नी आरती की छिबरामऊ में डिलीवरी हुई थी।
विज्ञापन
उसकी देखभाल के लिए घर गए हुए थे। गुरुवार सुबह उनके पड़ोसी शिवनाथ पाल ने उन्हें घर का मेन गेट खुला होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने घर आकर देखा तो मेन गेट के कुंडे को गैस कटर से काटा गया था और अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी से 3.50 लाख के गहने और 50 हजार नकदी गायब थी। बिठूर इंस्पेक्टर प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगी हुई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देेखे जा रहे हैं।
विज्ञापन