{"_id":"6adae3336a0b7755050cbdbe","slug":"kanpur-thief-wearing-a-cap-entered-a-shiva-temple-broke-open-the-door-and-the-donation-box-using-a-crowbar-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: शिव मंदिर में घुसा टोपी वाला चोर, साबड़ से दरवाजा-दान पत्र तोड़ा, सीसीटीवी में हुआ कैद, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: शिव मंदिर में घुसा टोपी वाला चोर, साबड़ से दरवाजा-दान पत्र तोड़ा, सीसीटीवी में हुआ कैद, तीन हिरासत में
Fri, 23 Oct 2026 10:01 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:01 AM IST
सार
Kanpur News: काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सब्जी मंडी स्थित शिव मंदिर में बृहस्पतिवार देर रात एक चोर ने तांडव मचाया। टोपी पहनकर मंदिर में घुसे संदिग्ध ने साबड़ से दरवाजा और दानपात्र तोड़कर चोरी की। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद चोर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित सब्जी मंडी के शिव मंदिर में बृहस्पतिवार देर रात टोपी लगाकर घुसे चोर ने साबड़ से दरवाजा और दानपात्र तोड़ दिया। मंदिर में मूर्ति के पास रखे दानपात्र को तोड़कर चोरी करते हुए एक संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध मंदिर के भीतर चोरी करते दिखाई दे रहा है। चोर ने मंदिर के दरवाजे और दानपात्र को तोड़ने के लिए साबड़ का इस्तेमाल किया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, दानपात्र से कितनी नकदी चोरी हुई, इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शास्त्री नगर और सब्जी मंडी के आसपास पहले भी कई चोरियां हो चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में चिंता है। लोगों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की जरूरत बताई है। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।