फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Thief stole goods worth Rs 3.50 lakh including cash from shop

Kanpur: पहले माले पर सोता रहा परिवार, चोर ने दुकान से नकदी समेत 3.50 लाख का माल किया पार

Wed, 09 Apr 2025 09:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Apr 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Thief stole goods worth Rs 3.50 lakh including cash from shop
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महाराजपुर कस्बे में पड़ोसी के मकान से घर में दाखिल हुए चोरों ने प्रॉपर्टी डीलर तिलकभान सिंह के घर से नकदी समेत तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के वक्त प्राॅपर्टी डीलर व उनका परिवार मकान के प्रथम तल पर सो रहा था। तिलकभान सिंह का कस्बे में ही मकान हैं। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर मौरंग-सीमेंट की दुकान है। उनका परिवार मकान के प्रथम तल पर रहता है।

विज्ञापन


सिंह ने बताया कि मंगलवार रात वह दुकान बंद कर मकान के प्रथम तल पर चले गए। देर रात पड़ोस के मकान से दुकान में दाखिल हुए चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखी जेवर समेत 3.50 लाख रुपये कीमत का माल कर दिया। दुकान में खटपट की आवाज सुनकर जब वह नीचे आए तो शातिर वहां से भाग निकले। इस दौरान एक शातिर की चप्पल वहीं छूट गई। पीड़ित की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर शातिरों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed