{"_id":"69692b7709fbea0d53098965","slug":"kanpur-thief-escapes-from-gujaini-police-station-three-booked-female-constable-suspended-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गुजैनी थाने से भागा चोर, तीन पर रिपोर्ट, महिला सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गुजैनी थाने से भागा चोर, तीन पर रिपोर्ट, महिला सिपाही निलंबित
Thu, 15 Jan 2026 11:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:33 PM IST
सार
Kanpur News: सराफा की दुकान में चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर पुलिस रात में थाने लाई थी।
विज्ञापन
थाने से भागा आरोपी राहुल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सराफा की दुकान में चोरी करने का आरोपी बुधवार सुबह वॉशरूम जाने के बहाने होमगार्ड को धक्का देकर गुजैनी थाने से भाग निकला। घटना के वक्त थाना प्रभारी जूम मीटिंग में व्यस्त थे और और आरोपी को जेल भेजे जाने की तैयारी चल रही थी। थाने से आरोपी के भागने के मामले में अभियुक्त, होमगार्ड और वहां मौजूद महिला सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। थाना प्रभारी व अन्य की विभागीय जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि 14 दिसंबर की रात को जरौली फेज-2 स्थित बालाजी ज्वैलर्स में नकाबपोश चोरों ने शटर काट कर चोरी की थी। 19 दिसंबर को तत्कालीन थाना प्रभारी दीना नाथ मिश्रा ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से गुजैनी गांव के विशाल गुप्ता उर्फ मन्नू बिहारी और गुजैनी के मायापुरम कच्ची बस्ती के रहने वाले करन को गिरफ्तार वारदात का खुलासा किया था। इनकी मदद करने वाले तात्याटोपे नगर निवासी दीपक सोनकर और नौबस्ता कच्ची बस्ती निवासी विशाल को भी चकेरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। घटना के एक अन्य आरोपी बर्रा थाना क्षेत्र के शिवाजी पुलिया के पास रहने वाला कल्लू उर्फ विशाल वांछित था। बुधवार रात को पुलिस उसे पकड़कर गुजैनी थाने लाई थी।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही थी। इसी दाैरान आरोपी ने पहरे पर मौजूद होमगार्ड राजकुमार से कहा कि उसे लघुशंका के लिए जाना है। राजकुमार उसे साथ लेकर थाना परिसर में पीछे की ओर बने बाथरूम की ओर ले गया वहा अचानक आरोपी ने होमगार्ड को धक्का दिया और भाग निकला। होमगार्ड से थाना प्रभारी राजेश शर्मा को सूचना दी। वह कार्यालय में बैठकर ऑनलाइन मीटिंग कर रहे थे। इसके बाद फुटेज खंगाली गईं तो आरोपी पेट्रोल पंप की ओर से होते हुए मेट्रो कच्ची बस्ती की ओर भागा है। उसकी तलाश में टीमों को लगाया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
इन पर हुई कार्रवाई
डीसीपी ने बताया घटना क्रम में थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें आरोपी विशाल, होमगार्ड राजकुमार और महिला सिपाही छवि शामिल हैं। महिला सिपाही की उस समय लेख कार्य में ड्यूटी लगी थी। उसे निलंबित कर दिया गया है जबकि होमगार्ड के लिए कमांडेंट को पत्र भेजा गया है। वहीं, थाना प्रभारी और दिवस अधिकारी की भूमिका की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।