फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: There will be no shortage of seats, 202 festival special trains will run

Kanpur: सीटों की नहीं होगी किल्लत, चलेंगी 202 त्योहार स्पेशल ट्रेनें

Tue, 09 Sep 2025 11:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: There will be no shortage of seats, 202 festival special trains will run
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
त्योहारों पर लंबे रूट की ट्रेनों में नो-रूम और वेटिंग की किल्लत देख रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। उत्तर-मध्य रेलवे इस दौरान करीब 202 विशेष ट्रेनें चलाएगा। इससे बंगाल, बिहार, पूर्वांचल के जिलों के लिए ट्रेनों की कमी नहीं पड़ेगी। इनमें से सेंट्रल स्टेशन, गोविंदपुरी व अनवरगंज के रास्ते 21 सितंबर से 30 नवंबर के बीच करीब 100 विशेष ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि त्योहार पर नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने की शिकायतें आ रही थी। इस वजह से त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। जबलपुर-आनंद विहार टर्मिनल-जबलपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी वाया सतना–प्रयागराज चलेंगी। जबलपुर से 29 सितंबर से तीन नवंबर तक ट्रेन छह फेरा लगाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह, आनंद विहार टर्मिनल से 30 सितंबर से चार नवंबर तक छह फेरा चलेगी। इस 24 कोच की ट्रेन का ठहराव चित्रकूट के मानिकपुर, फतेहपुर, गोविंदपुरी व इटावा स्टेशनों पर भी होगा। बाकी विशेष ट्रेनों का परिचालन भी कानपुर सेंट्रल के साथ ही आसपास जिलों के रेलवे स्टेशनों के रास्ते होगा। यह ट्रेनें लखनऊ जंक्शन वाया कानपुर सेंट्रल-झांसी से मुंबई, दिल्ली-हावड़ा, बुंदेलखंड के रेलमार्गों से होकर गुजरेंगी। इससे यात्रियों को नियमित ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने पर विशेष ट्रेनें सहूलियत देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और त्योहार स्पेशल
त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने जबलपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष साप्ताहिक गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर- 01707 जबलपुर-आनंद विहार टर्मिनल 29 सितंबर से तीन नवंबर तक और ट्रेन नंबर 01703 30 सितंबर से चार नवंबर तक चलेगी। यह दोनों ट्रेनें गोविंदपरी स्टेशन होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed