फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur There was a jam from Naveen Gangapul to Marhala crossroads tussle between police and  passersby

Kanpur: नवीन गंगापुल से मरहला चौराहे तक जगह-जगह लगा जाम, राहगीरों से पुलिस की होती रही नोकझोंक

Sat, 06 Sep 2025 10:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Sep 2025 10:52 AM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में बारावफात पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलने से नवीन गंगापुल से मरहला चौराहे तक तीन घंटे भीषण जाम लगा रहा। इस दौरान कई स्थानों पर पुलिस और राहगीरों के बीच नोकझोंक हुई। वहीं एएसपी अखिलेश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर मातहतों को सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kanpur There was a jam from Naveen Gangapul to Marhala crossroads tussle between police and  passersby
नवीन गंगापुल से मरहला चौराहे तक जगह-जगह लगा जाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में बारावफात पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलने से दोपहर बाद नवीन गंगापुल से लेकर मरहला चौराहे तक जगह-जगह जाम रहा। दोपहर तीन से शाम छह बजे तक तीन घंटे जाम से लोग जूझते रहे। पुलिस का डायवर्जन प्लान भी फेल साबित हुआ। मरहला चौराहे से वाहन राजधानी मार्ग की ओर घुसते गए, जिससे जाम की स्थिति और बिगड़ गईं। इस बीच राहगीरों से पुलिस की नोकझोंक भी होती रही।

विज्ञापन

जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलने के दौरान गंगाघाट कोतवाली पुलिस की ओर से मरहला चौराहे से शहर की ओर आने वाले वाहनों को रोकने के निर्देश रहे, लेकिन सैकड़ों की संख्या में वाहन राजधानी मार्ग के अंदर घुसते गए। जुलूस अंबिकापुरम मोड़ के पास जैसे ही पहुंचा, आने जाने वाले वाहन फंस गए, जिससे जाम लग गया। किसी तरह से पुलिस ने जुलूस को निकाला और फंसे वाहनों को निकालते हुए जाम खुलवाया।

विज्ञापन

पुलिस और राहगीरों के बीच हुई नोकझोंक
इसी तरह से पोनी तिराहा, पोनीरोड मार्ग, नवीन गंगापुल मोड़ और मिश्रा कालोनी मोड़ के पास भीषण जाम लगा रहा। दोपहर बाद तीन से शाम छह बजे तक यहीं स्थिति रही। ऐसे में राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। नवीन गंगापुल पर जाम में फंसे वाहनों को हटाने के दौरान पुलिस और राहगीरों के बीच कई बार नोकझोंक हुईं।

विज्ञापन

एएसपी ने किया निरीक्षण
बारावफात पर्व के चलते एएसपी अखिलेश सिंह राजधानी मार्ग स्थित जामा मस्जिद पहुंचे। जुमे की नमाज के बाद लोगों से मिलकर उनका हाल चाल लिया। सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश मातहतों को दिए। इस दौरान सीओ सिटी दीपक यादव, नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी, लेखपाल अशोक सैनी, अनूप शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed