फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Theft of lakhs by breaking the lock of the doctor couple's house

कानपुर: डॉक्टर दंपती के घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 11 Feb 2022 05:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 11 Feb 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Theft of lakhs by breaking the lock of the doctor couple's house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
कानपुर के स्वरूप नगर में चोरों ने डॉक्टर दंपती के घर का ताला तोड़ कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पॉश इलाके में हुई घटना से हड़कंप मच गया। घटना के वक्त डॉक्टर दंपती भोपाल में था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


स्वरूप नगर निवासी वैभव दीक्षित ने पुलिस को बताया कि उनकी नानी डॉक्टर मीरा अग्निहोत्री (आईएमए पूर्व अध्यक्ष), नाना डॉक्टर रमेश चंद्र अग्निहोत्री के साथ इलाके के मीराकुंज भवन में रहते हैं। दोनों दिसंबर में भोपाल में रहने वाले रिश्तेदार के घर गए थे।
विज्ञापन


तब से वहीं रह रहे थे। वैभव के अनुसार बुधवार दोपहर नाना ने फोन पर घर लौटने की बात कही। इस पर वह मां के साथ नाना के घर पहुंचे। दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन खुला नहीं। इस पर नौकर के साथ बगीचे की तरफ बने दरवाजे को खोलने पहुंचे तो दरवाजे का जाल निकला पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर जाकर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। अंदर के गेट और अलमारियों के ताले भी टूटे पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनसे चोरी गए सामान की कीमत जाननी चाही, लेकिन वे कोई जानकारी नहीं दे सके। शासन में पूर्व मुख्य सचिव रहे आरके तिवारी डॉक्टर दंपती के नजदीकी रिश्तेदार बताए जाते हैं। स्वरूप नगर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed