फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: The wife of a drug dealer committed suicide.

Kanpur: हैलो पापा...अब हम बचेंगे नहीं, हमारी चिंता मत करना... कह दवा व्यापारी की पत्नी ने दी जान

Wed, 03 Dec 2025 06:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Dec 2025 06:53 PM IST
सार

Kanpur News: दवा व्यापारी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। मायका पक्ष ने पति पर अवैध संबंधों में क्लेश करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Kanpur: The wife of a drug dealer committed suicide.
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दयानंद विहार में मंगलवार रात दवा व्यापारी की पत्नी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जान देने से पहले महिला ने अपने पिता को फोन करके कहा पापा... अब हम बचेंगे नहीं...हमारी चिंता मत करना। मायका पक्ष ने महिला के पति पर अवैध संबंधों में क्लेश करने व हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस और फॉरेंसिक ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पति ने आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन


औरैया, थाना बेला के बिधनूा बांधमऊ गांव निवासी किसान अरविंद तिवारी ने पुलिस को बताया कि 28 अप्रैल 2016 को बेटी अलमिका (33) की शादी दयानंद विहार निवासी मेडिकल स्टोर व्यापारी प्रभाकर पांडेय से की थी। पिता और भाई अभिषेक तिवारी का आरोप है कि शादी के कुछ साल बाद प्रभाकर का कन्नौज में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध का पता चला। इसके बाद से ही पति-पत्नी में विवाद और क्लेश होने लगा।
विज्ञापन


पिता के अनुसार रात करीब 11-12 बजे के बीच में अलमिका ने घबराते हुए उन्हें कॉल किया। बेटी की बात सुनकर उनके होश उड़ गए। वह बेटी से कुछ कहते कि फोन कट गया। घटना के बाद भाई अभिषेक, भाभी मोना और अन्य परिजन बिलख पड़े। वहीं, पति प्रभाकर ने बताया कि उनके दो मेडिकल स्टोर हैं। मंगलवार रात घर लौटे और बच्चों विष्णु (8) और विनायक (छह माह) के साथ बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: The wife of a drug dealer committed suicide.
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि इस दौरान पत्नी अलमिका ने कमरे में जाकर खुद को अंदर बंद कर लिया। उन्होंने तुरंत दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दी। पति के अनुसार दरवाजा तोड़ा गया तो पत्नी का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था। पति के अनुसार शाम तक पत्नी बिल्कुल ठीक थी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर राजेंद्र कांत ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। ससुरालीजनों ने पति और ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed