फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur The pace of rising water level of Yamuna stopped villagers breathed a sigh of relief

Kanpur: यमुना का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार थमी, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, SDM बोले- अब शुरू होगी गिरावट

Sat, 02 Aug 2025 10:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Aug 2025 10:15 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ना अब लगभग थम गया है, जिससे प्रभावित ग्रामीणों और प्रशासन को राहत मिली है। उम्मीद है कि जल्द ही जलस्तर में कमी आना शुरू हो जाएगी, क्योंकि अब यह खतरे के निशान के पास स्थिर हो गया है।

विज्ञापन
Kanpur The pace of rising water level of Yamuna stopped villagers breathed a sigh of relief
यमुना का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार थमी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में यमुना नदी के जलस्तर में हो रही लगातार बढ़ोतरी की रफ्तार शुक्रवार की रात थम गई है। पिछले दो दिनों तक जहां जलस्तर प्रतिदिन एक मीटर तक बढ़ रहा था। वहीं शुक्रवार की रात में इसमें मात्र एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन

इस राहत भरी खबर से प्रभावित ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार शाम को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 103.3 मीटर से ऊपर 107.2 मीटर पर था, जो शनिवार की सुबह बढ़कर 107.3 मीटर पर पहुंच गया। अब जल्द ही इसमें गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

Kanpur The pace of rising water level of Yamuna stopped villagers breathed a sigh of relief
घाटमपुर के गांवों में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : amar ujala

पानी बढ़ना रुक गया, अब गिरावट शुरू होगी
कटेरी गांव के प्रधान प्रह्लाद सिंह ने बताया कि जलस्तर स्थिर होने से ग्रामीणों की चिंताएं कुछ कम हुई हैं। वहीं, एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि पानी बढ़ना रुक गया है और अब इसमें गिरावट शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed