{"_id":"6239a6d1f89af7217e0fd431","slug":"kanpur-the-murder-of-the-e-rickshaw-driver-was-revealed-the-friend-turned-out-to-be-the-murderer-this-reason-came-to-the-fore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ई-रिक्शा चालक की हत्या का हुआ खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल, ये वजह आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ई-रिक्शा चालक की हत्या का हुआ खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल, ये वजह आई सामने
Tue, 22 Mar 2022 04:07 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 22 Mar 2022 04:07 PM IST
सार
गिरफ्तार हत्यारोपी चंदू ने बताया कि अकील ने उसकी बहन का शारीरिक शोषण किया था। जानकारी मिलने के बाद उसने अकील की हत्या की योजना बना ली।
विज्ञापन
दोस्त ने ही की थी अकील की हत्या
- फोटो : Social Media
विस्तार
ई-रिक्शा चालक अकील की हत्या के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। अकील की हत्या उसके दोस्त चंदू ने ही की थी। आरोप है कि अकील ने चंदू की बहन का शारीरिक शोषण किया था। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बेकनगंज निवासी अकील की सात मार्च की रात सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव आठ मार्च की सुबह उर्सला अस्पताल के पास मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम कराया था, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
बदला लेने के लिए की अकील की हत्या
डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ में सामने आया कि सनिगवां निवासी चंदू ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो उसने पूरी वारदात कुबूल ली। कोतवाली इंस्पेक्टर अजय सिंह के अनुसार, आरोपी का दावा है कि अकील ने उसकी बहन का शारीरिक शोषण किया था। इसकी जानकारी पर बदला लेने के लिए उसने पहले अकील को शराब पिलाई, फिर ईंट से कूंचकर हत्या कर दी थी।