{"_id":"68975f0aaa936d077106ae5b","slug":"kanpur-the-mastermind-who-demanded-50-lakh-extortion-money-from-a-jeweler-surrendered-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सराफ से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले मास्टरमाइंड ने किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सराफ से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले मास्टरमाइंड ने किया समर्पण
Sat, 09 Aug 2025 08:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Aug 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
गोविंदनगर थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदनगर के सराफ अनिल कुमार गुप्ता से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले मास्टरमाइंड धीरेंद्र यादव उर्फ धीरन दद्दा ने गुरुवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। इसी मामले में हनुमंत विहार का हिस्ट्रीशीटर आदित्य सोनकर जमानत निरस्त करा जेल जा चुका है। धीरेंद्र पर 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। मामले में पुलिस सिर्फ एक आरोपी अनुज तिवारी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर सकी है।
विज्ञापन
गोविंदनगर निवासी अनिल कुमार गुप्ता की बिल्हौर में सराफा की दुकान है। वहां से लौटते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछा कर घर के बाहर फायर किया था। इसके बाद फोन कर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। जांच में बिल्हौर निवासी धीरेंद्र उर्फ धीरन का नाम मुख्य अभियुक्त के रूप में सामने आया था जबकि उसका साथ हनुमंत विहार के हिस्ट्रीशीटर आदित्य सोनकर, रावतपुर के अनुज तिवारी व विनायकपुर के राज उर्फ छोटू ने दिया था। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अब रिमांड लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डालेगी।
विज्ञापन