फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur The first AI school opened in the city with the help of IIT any student can take admission after 10th

Kanpur: आईआईटी की मदद से शहर में खुला पहला एआई स्कूल, 10वीं के बाद कोई भी छात्र ले सकता है दाखिला

Fri, 05 Sep 2025 12:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 Sep 2025 12:20 PM IST
सार

Kanpur News: नंदन मिश्रा ने कहा कि शहर उद्यम और उद्योगों का केंद्र बना रहा है। इस सेंटर के माध्यम से शहर को डिजिटल इनोवेशन और एआई में भी आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्य अतिथि डॉ. मनमोहन शुक्ला ने कहा कि ने कहा कि सेंटर की मदद से उद्योगों और समाज के भविष्य को नया आकार मिलेगा।

विज्ञापन
Kanpur The first AI school opened in the city with the help of IIT any student can take admission after 10th
iit kanpur - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में छात्रों को तकनीक रूप से दक्ष करने के उद्देश्य से पहला एआई स्कूल खोला गया है। आईआईटी कानपुर की मदद से स्थापित इस स्कूल में छात्रों को एआई सहित अन्य विषयाें में प्रशिक्षित किया जाएगा। छात्रों को आईआईटी से प्रमाणित सर्टिफिकेट मिलेगा। इकीगाई स्कूल ऑफ एआई ने स्वरूप नगर में स्कूल की स्थापना की है।

विज्ञापन

शुभारंभ पीएसआईटी के ग्रुप निदेशक डॉ. मनमोहन शुक्ला, स्कूल के सह संस्थापक मुकेश कुमार और नंदन मिश्रा ने किया। नंदन मिश्रा आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र भी रहे हैं। मुकेश कुमार ने बताया कि इकीगाई स्कूल में 10वीं के बाद कोई भी छात्र, इंजीनियरिंग, नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड, वर्किंग प्रोफेशनल दाखिला ले सकते हैं।

विज्ञापन

हर क्षेत्र में एआई का होगा अहम रोल
मुकेश कुमार ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बातें सभी करते हैं लेकिन वास्तव में एआई क्या है, इसका इस्तेमाल कैसे हो सकता है, इसकी अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है। आने वाले समय में स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा, उद्योगों, मार्केटिंग और शासन से लेकर दैनिक जिंदगी में एआई का अहम रोल होगा। सेंटर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डाटा साइंस, मशीन लर्निंग, जेनरेटिव एआई, डिजिटल मार्केटिंग, ब्लाॅक चेन जैसे कोर्स संचालित कराए जाएंगे।

सेंटर की मदद से उद्योगों भविष्य को नया आकार मिलेगा
नंदन मिश्रा ने कहा कि शहर उद्यम और उद्योगों का केंद्र बना रहा है। इस सेंटर के माध्यम से शहर को डिजिटल इनोवेशन और एआई में भी आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्य अतिथि डॉ. मनमोहन शुक्ला ने कहा कि ने कहा कि सेंटर की मदद से उद्योगों और समाज के भविष्य को नया आकार मिलेगा। निदेशक शामिल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed